{"_id":"5f9332db8ebc3ec5ee58c6b8","slug":"junk-deposited-in-ut-secretariat-for-5-years-removed-in-one-day-chandigarh-news-pkl39194807","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी सचिवालय में 5 साल से जमा मलबा एक दिन में हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी सचिवालय में 5 साल से जमा मलबा एक दिन में हटाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में पुलिस शिकायत प्राधिकरण कार्यालय के सामने पिछले पांच साल से पड़े मलबे को हटा दिया है। अमर उजाला ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और तुरंत इस मलके को साफ करने के निर्देश जारी किए गए।
अमर उजाला ने वीरवार के अंक में ‘यहां आईएएस अफसर उठते-बैठते हैं, पांच साल से लगा है कबाड़ का ढेर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद अगले ही दिन प्रशासन के अधिकारियों ने इस मलबे का संज्ञान लिया और इसे तुरंत हटाने का आदेश दिया। इसके बाद पांच साल से एक ही जगह पर इकट्ठा हुआ कबाड़ एक ही दिन में साफ कर दिया गया। हालांकि इस कबाड़ में शराब की बोतल कैसे आई, इस पर किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं है।
जानकारी के अनुसार यूटी सचिवालय में पुलिस शिकायत प्राधिकरण कार्यालय के सामने खुले में फर्नीचर और कंप्यूटर पड़े थे। अमर उजाला ने जब मौके का मुआयना किया तो पाया कि यहां कबाड़ का ढेर लग गया है। पुलिस शिकायत प्राधिकरण यूटी सचिवालय में कैंटीन के पास है। इस इलाके में चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की दो डिविजन और इंजीनियर विभाग की ड्राइंग ब्रांच भी है। रोजाना कई कर्मचारी यहां से गुजरते थे, लेकिन कबाड़ को यहां से हटाया नहीं गया था।