फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junk books will become the ladder of success for needy children

Chandigarh News: रद्दी पड़ी किताबें बनेंगी जरूरतमंद बच्चों के लिए सफलता की सीढ़ी

Mon, 28 Aug 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Junk books will become the ladder of success for needy children
चंडीगढ़। मत समझें हम पुरानी किताबों को रद्दी का अंबार, इनसे शिक्षा के दीप जलेंगे, जगमग होगा यह संसार...यह पंक्तियां लिखी गई हैं सेक्टर-18 के राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्थापित बुक बैंक पर। जी हां! पीस क्लब ने पुस्तकों को हर विद्यार्थी के लिए सुलभ बनाने के लिए स्कूल प्रांगण में एक बुक बैंक की शुरुआत की है। अब घर पर रद्दी पड़ी किताबें किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की सफलता की सीढ़ी बन सकती हैं।विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक आकर अपनी नई पुरानी, पाठ्यक्रम की या अन्य किताबें बुक बैंक में दान कर सकते हैं। पीस क्लब की छात्राएं इन किताबों को जरूरतमंद बच्चों में बांटेंगी। पीस क्लब के प्रभारी डॉ. रमेश शर्मा ने विद्यालय में नेकी की दीवार और पावर ऑफ वन रूपी के बाद इस प्रयास को विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रसार के लिए हितकारी बताया है। प्रधानाचार्य मनजीत कौर गिल ने पीस क्लब के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed