फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junior resident breaks MBBS doctor's head

जूनियर रेजिडेंट ने फोड़ा एमबीबीएस डॉक्टर का सिर

Thu, 02 Jan 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Junior resident breaks MBBS doctor's head
चंडीगढ़। नववर्ष की रात जीएमसीएच-32 कैंपस के हॉस्टल में जूनियर रेजिडेंट और एमबीबीएस स्टूडेंट शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। मामला इस कदर बिगड़ गया कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने एमबीबीएस स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ दी। इसी बीच अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह उन्हें छुड़वा कर अलग कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के टांके लगे हैं। शिकायत पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. अशोक अत्री के पास भी पहुंची है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 कैंपस के हॉस्टल में जूनियर रेजिडेंट और एमबीबीएस स्टूडेंट्स नए साल का जश्न मना रहे थे। इस दौरान ही डॉक्टरों में आपस में किसी बात को लेेकर लड़ाई हो गई। लड़ाई में एमबीबीएस स्टूडेंट आदित्य राणा के सिर पर चोटी लगी है, जबकि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर आकाश के मुंह पर चोट लगी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस केस को दबाने में जुटी हुई है। बुधवार देर शाम तक दोनाें पक्षों की ओर से इस मामले में समझौता करवाने के प्रयास चलते रहे। इस मारपीट में शामिल रहे जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर आकाश का कहना है कि उन्हें पीटा गया है। मारपीट की शुरुआत दूसरे पक्ष ने की थी। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि नए साल पर जश्न मनाने के लिए जूनियर रेजिडेंट और एमबीबीएस स्टूडेंट शराब के नशे में थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ में एक डॉक्टर खा चुका है जेल की हवा
बीते दिसंबर माह में जीएमसीएच 32 में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसमें मेडिकल कॉलेज का ही एक सीनियर डॉक्टर आरोपी था, जिसे मेडिकल कॉलेज की ओर से गठित कमेटी की जांच के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था, जिसे अदालत ने बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed