फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   June is the hottest in ten years, no relief yet

Chandigarh News: दस साल में सबसे गर्म जून, अभी राहत के आसार नहीं

Thu, 13 Jun 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
June is the hottest in ten years, no relief yet
नूंह में 46.8 डिग्री रहा तापमान, 2014 में हिसार 47.1 डिग्री था
विज्ञापन

चंडीगढ़। मई के बाद जून में भी गर्मी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार को हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2014 में हिसार का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि पांच दिन तक तापमान में कमी नहीं आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ेगा। वहीं, अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 19 जून के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में तीसरे दिन गर्मी का प्रकोप रहा, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। चंडीगढ़ समेत अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अंबाला में 44.8, हिसार में 45.5, करनाल में 43.5, नारनौल में 45.2, रोहतक में 46.1, भिवानी में 43.2, सिरसा में 46.6, चरखी दादरी में 45.7, फरीदाबाद में 46.4, गुरुग्राम में 44.9, जींद में 46.5, पलवल में 44.5, पंचकूला में 43.2 और सोनीपत में 46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने वीरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। दरअसल तीन दिन से हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं गर्म और शुष्क हैं, जिसकी वजह से इन राज्यों में तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed