{"_id":"665e640e7e82ddac760e83a7","slug":"judgment-day-today-who-will-be-crowned-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1043-437017-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फैसले का दिन आज, चंडीगढ़ का किसके सिर सजेगा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फैसले का दिन आज, चंडीगढ़ का किसके सिर सजेगा ताज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरचंडीगढ़। शहर का सांसद कौन होगा, इसका फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद हो जाएगा। चुनाव आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से सेक्टर-26 के चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक रुझान आने लगेंगे। स्पष्ट हो जाएगा कि कौन बाजी मारने जा रहा है।
सीसीईटी परिसर के अंदर मतगणना प्रक्रिया के लिए दो हाल नामित किए गए हैं, जिसमें कुल 42 मतगणना टेबल होंगे। इस सेटअप को मतगणना प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। कुल 15 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। बूथ नंबर के हिसाब से मतगणना होगी। सबसे पहले बैलेट पेपर के माध्यम से डाले गए वोटों की गिनती होगी। इनकी गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। चंडीगढ़ में 800 वोट बैलेट पेपर के माध्यम से पड़े हैं। इसमें होम वोटिंग के जरिए 598 मतदाताओं ने वोट किया है और बाकी सर्विस वोटिंग हुई है। बैलेट पेपर की गिनती के बाद सुबह 8:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में डाले गए वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले मलोया के ईवीएम खुलेंगे। दोपहर 12 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे और कुछ ही घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि चंडीगढ़ का अगला सांसद कौन बन रहा है। सोमवार को चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से केंद्र में तैयारी की समीक्षा की। रिटर्निंग ऑफिसर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
पहले तीन राउंड होंगे अहम
इस चुनाव में पहले तीन राउंड बेहद अहम होंगे क्योंकि इन्हीं तीन राउंड में शहर की बड़ी कालोनियों की ईवीएम खुलेंगी। यही तय करेंगे कि किस पार्टी की जीत होती है और किस पार्टी की हार। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कन पहले तीन राउंड में सबसे ज्यादा तेज धड़केगी क्योंकि जिस पार्टी का उम्मीदवार इन तीन राउंड में ज्यादा बढ़त बना लेगा, उसके जीतने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी। राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि तीन राउंड के पूरा होने के बाद लगभग साफ हो जाएगा कि किसका सांसद बनने जा रहा है।
विज्ञापन
हर राउंड को पूरा होने में लगेगा करीब 20 मिनट
सुबह 8 बजे वोटों की गिनती के शुरू होने के बाद पहले राउंड में सभी औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ समय लग सकता है। इसके बाद हर राउंड की मतगणना में लगभग 20 मिनट लगेंगे। काउंटिंग की प्रक्रिया आयोग के पोर्टल पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। चुनाव अधिकारियों के अनुसार इन 15 राउंड को पूरा होने में 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है। अगर सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होती है तो अंतिम राउंड के पूरा होने तक रात आठ बजे तक का समय लग सकता है।
काउंटिंग की राजनीतिक दलों को दी गई ट्रेनिंग
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी राजनीतिक दलों को मतगणना केंद्र के स्थान के बारे में विधिवत सूचित कर दिया गया है। सुचारू और कुशल मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीईटी में व्यवस्था की गई है। मतगणना दल, एजेंटों और उम्मीदवारों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक मीडिया सेंटर, एक संचार कक्ष और पर्यवेक्षक के लिए एक कमरा होगा। प्रक्रिया की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने के लिए मतगणना कक्ष के अंदर किसी भी मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे स्मार्टवॉच की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इनके भाग्य का होगा फैसला
मंगलवार को मनीष तिवारी, संजय टंडन, डॉ. रितु सिंह, दीपांशु शर्मा, राज प्रिंस सिंह, राजिंदर कौर, सुनील थमन, किशोर कुमार, कुलदीप राय, पुष्पिंदर सिंह, प्रताप सिंह राणा, प्यार चंद, बलजीत सिंह, रनप्रीत सिंह, रविकांत मुनि, लखवीर सिंह, विनोद कुमार, विवेक शर्मा, सुनील कुमार के भाग्य का फैसला होगा।