फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judge should investigate spurious liquor scam: Dhanda

हाईकोर्ट के सिटिंग जज करें नकली शराब घोटाले की जांच : अनुराग ढांडा

Tue, 14 Nov 2023 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Judge should investigate spurious liquor scam: Dhanda
हाईकोर्ट के सिटिंग जज करें नकली शराब घोटाले की जांच : अनुराग ढांडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब से हुई 20 लोगों की मौत को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में सरकार की सांठगांठ से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इस केस में कांग्रेस नेता मांगेराम मारूपुर और जेजेपी नेता के बेटे की गिरफ्तारी दिखाती है कि इनकी सांठगांठ से शराब का कारोबार चल रहा था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है। यह शराब घोटाला हजारों करोड़ रुपए का है। नकली शराब से अभी तक दो जिलों के लोग प्रभावित हुए हैं। शराब घोटाले में मृत लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको संगठित तरीके से अंजाम दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में खुलेआम नकली शराब बिक रही है, नकली शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है। इससे पहले भी सोनीपत और पानीपत के मामले को हरियाणा की भाजपा सरकार ने दबाने का काम किया था। सरकार युवा पीढ़ी को नशे में डूबा रही है और प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पूरे हरियाणा में सरकार और माफिया की मिलीभगत से अवैध ठेके चल रहे हैं। नेताओं के संरक्षण में नकली शराब की फैक्टरियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed