फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judge Jagdeep Singh transferred to Jagadhri from Panchkula Special CBI Court

हरियाणा : राम रहीम को सजा सुनाने वाले सीबीआई जज जगदीप सिंह का तबादला, 78 और न्यायधीश भी बदले

Fri, 26 Mar 2021 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Judge Jagdeep Singh transferred to Jagadhri from Panchkula Special CBI Court
जज जगदीप सिंह। - फोटो : फाइल

राम रहीम को सजा सुनाकर सुर्खियों में आए जज जगदीप सिंह का नाम भी उन न्यायिक अधिकारियों की सूची में आ गया है, जिनका शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तबादला आदेश जारी किया है। वर्तमान में वह पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में तैनात थे। उन्हें अब जगाधरी स्थानांतरित किया गया है।  

विज्ञापन


राम रहीम को सजा सुनाने के बाद जगदीप सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। हाईकोर्ट द्वारा जारी एक अन्य आदेश में हरियाणा व पंजाब की अदालतों से पांच अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इनमें जगाधरी से विज्ञंत सहगल, पंचकूला से अमित शर्मा, झज्जर से नरेंद्र सिंह, लुधियाना से अरुण कुमार और फतेहगढ़ साहिब से राजीव कुमार वशिष्ठ का नाम शामिल है। इन सभी को ओएसडी के तौर पर हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्ति पर लाया जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा की निचली अदालतों के जजों के तबादला आदे जारी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की निचली अदालतों के 79 जजों के तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दीपक गुप्ता को पंचकूला, सुभाष महला को सोनीपत, सूर्य प्रताप सिंह को गुरुग्राम, पुनिश जिंदीया को चंडीगढ़, आराधना साहनी को जींद, यशवीर सिंह को फरीदाबाद, नरेश कुमार को रोहतक, विमल कुमार को झज्जर, अनिल कुमार बिश्नोई को रोहतक, वानी गोपाल शर्मा को पंचकूला, अजय तिवातिया को हिसार भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरबीर सिंह दहिया को रेवाड़ी, सुशील कुमार को पलवल, नजर सिंह को फरीदाबाद, अंशु शुक्ला को चंडीगढ़, विरेंद्र प्रसाद को गुरुग्राम, रितु वाई के बहल को करनाल, सुधीर जीवन को नारनौल, अलका मलिक को सोनीपत, जगजीत सिंह को चंडीगढ़, राजेंद्र पाल गोयल को सोनीपत, राजकुमार यादव को रोहतक, अब्दुल मजीद को नारनौल, गगनदीप कौर को कैथल, विजय सिंह को हिसार, प्रवीण गुप्ता को रोहतक, वीरेंद्र मलिक को नारनौल, संजय संधीर को अंबाला स्थानांतरित किया गया है।

जसवीर सिंह सिद्धू को जींद, डॉ. संजीव आर्य को सोनीपत, फलित शर्मा को गुरुग्राम, अश्वनी कुमार को भिवानी, अजय पराशर को सोनीपत, राकेश सिंह को नारनौल, मधु खन्ना को चंडीगढ़, रंजना अग्रवाल को पानीपत, नरेंद्र सूरा को फरीदाबाद, जगदीप सिंह को जगाधरी, सुशील कुमार गर्ग को पंचकूला, राजेश कुमार को फरीदाबाद, जसवीर सिंह को गुरुग्राम, शशि चौहान को गुरुग्राम, बशीरुद्दीन को सिरसा, रजनी यादव को भिवानी, हरीश गुप्ता को मेवात, नरेंद्र कौर को गुरुग्राम, अमित कुमार शर्मा को गुरुग्राम, महावीर सिंह को कुरुक्षेत्र, नरेंद्र को चंडीगढ़, राजीव गोयल को गुरुग्राम भेजा गया है।

रजनीश कुमार को कुरुक्षेत्र, राजेश शर्मा को सिरसा, गगनदीप कौर को रोहतक, कृष्णकांत को कैथल, डॉ. पंकज को चंडीगढ़, सरताज बसवाना को रेवाड़ी, पुरुषोत्तम कुमार को कैथल, मनीष कुमार को हिसार, शैलेंद्र सिंह को मेवात, राजेंद्र पाल सिंह को जगाधरी, सोनिका को भिवानी, हेमराज को झज्जर, हुकुम सिंह को पंचकूला, राजेश शर्मा-2 को फरीदाबाद, सुधीर को फरीदाबाद, अमरजीत सिंह-2 को जींद, विवेक नासिर को भिवानी, राजेश गुप्ता को रोहतक, अमित गर्ग को पानीपत, सुरुचि अत्रेजा को सोनीपत, विजय जमेश को चंडीगढ़, यशिका को फरीदाबाद, परमिंदर कौर को जींद, अनुपम को अंबाला, स्वाति सहगल को चंडीगढ़, हर्षाली चौधरी को चंडीगढ़, हेमंत यादव को चरखी दादरी, सुनील जिंदल को फतेहाबाद व नंदिता कौशिक को जगाधरी ट्रांसफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed