{"_id":"60d4d8a08ebc3e09c65d0bd1","slug":"jp-nadda-said-19-companies-will-produce-corona-vaccine-in-the-country-till-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जेपी नड्डा बोले- दिसंबर तक 257 करोड़ वैक्सीन की डोज होगी तैयार, 19 कंपनियां करेंगी उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जेपी नड्डा बोले- दिसंबर तक 257 करोड़ वैक्सीन की डोज होगी तैयार, 19 कंपनियां करेंगी उत्पादन
Fri, 25 Jun 2021 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:46 AM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि देश में इस समय 13 कंपनियां कोरोना वैक्सीन का उत्पादन कर रही हैं। दिसंबर तक इनकी संख्या 19 हो जाएगी। इस समय तक देश में 257 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार हो जाएगी। जब प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रयास कर रहे थे उस समय विपक्ष ने काफी दिक्कतें पैदा कीं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : twitter.com/JPNadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में कोई कोताही नहीं बरतेगी। इसकी बानगी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में देखने को मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पदाधिकारियों को पार्टी की रणनीति से वाकिफ करवा दिया है। जिसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की होगी।
विज्ञापन
नड्डा ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से कहा कि इस साल दिसंबर तक देश में 257 करोड़ कोरोना डोज तैयार हो जाएंगी। मई में देश में आठ करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज की क्षमता थी, जो अगले महीने तक बढ़कर 17 करोड़ हो जाएगी। वर्तमान में देश में 13 कंपनियां कोरोना वैक्सीन बना रही हैं। लेकिन दिसंबर तक इनकी संख्या बढ़कर 19 हो जाएंगी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विपक्ष की तरफ से की गई राजनीति पर नड्डा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रयास कर रहे थे, उस समय विपक्ष ने बहुत दिक्कतें पैदा कीं और सवाल उठाए। यहां तक कि कांग्रेस शासित राज्य की एक स्वास्थ्य मंत्री ने तो कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने का एलान किया था। लोगों में तरह-तरह के भ्रम फैलाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया से चेचक, काली खांसी, जैसी बीमारियां खत्म हो गई थीं। इसके 15 साल बाद तत्कालीन सरकारों ने इन बीमारियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया था। ऐसा ही पोलियो बीमारी को खत्म करने में भी हुआ था। लेकिन सबसे पहले पोलियो बीमारी को खत्म करने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए डॉ हर्षवर्धन ने इस योजना को शुरू किया था। जिसे बाद में केंद्र सरकार ने भी अपनाया और आज भारत पोलियो मुक्त हो चुका है।