फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Atre Memorial Tournament Begins With The Win Of Both The Teams Of Delhi

जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट का आगाज.. दिल्ली की दोनों टीमों की जीत से शुरुआत

Thu, 02 Sep 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
JP Atre Memorial Tournament Begins With The Win Of Both The Teams Of Delhi
चंडीगढ़। जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट की बुधवार से शुरुआत हुई। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इस मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बीसीसीआई की प्रमुख चयनकर्ता समिति के चेयरमैन चेतन शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि खुद एक खिलाड़ी के तौर पर इस टूर्नामेंट के पहले एडिशन में हिस्सा लिया था। पहले मैच में सीएजी दिल्ली ने यूटीसीए की टीम को 47 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने 245 रन बनाए। टीम से अर्पित वासवदा ने 138 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से शानदार शतक लगाया। अंकित कौशिक 67 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 63 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में जगजीत सिंह संधू ने 50 रन देकर 4 विकेट, निपुण पंडिता ने 33 रन देकर 2 विकेट, भागमेंद्र सिंह ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूटीसीए की पारी 198 पर सिमट गई। कुणाल महाजन और अमृत लुभाना ने समझदारी से खेला और 149 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी हुई। अमृत लुभाना 40 के स्कोर पर आउट हुए। गेंदबाजी में शौर्य सानंदिया ने 5 विकेट चटकाए। शौर्य सानंदिया को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रेनस्टार ने मिनर्वा अकादमी को चार विकेेट से हराया
दूसरे मैच में रेनस्टार क्रिकेट क्लब दिल्ली ने मिनर्वा क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए मिनर्वा क्रिकेट अकादमी की पारी 36 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गईं। गेंदबाजी में चेतन्या बिश्नोई ने 19 रन देकर 4 और प्रदीप पराशर ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 26.1 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। आदित्य शर्मा ने 7 चौके लगाकर 76 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मेच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed