{"_id":"5d6a133a8ebc3e01644061e1","slug":"jp-atray-cricket-tournament-2019-yuvraj-singh-will-come-to-inaugrate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, क्रिकेटर युवराज सिंह आएंगे उद्घाटन करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, क्रिकेटर युवराज सिंह आएंगे उद्घाटन करने
Sat, 31 Aug 2019 11:57 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 1 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 25वां (सिल्वर जुबली) सीजन होगा। पहला मुकाबला क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 16 में एचपीसीए और यूटीसीए की टीमों के बीच खेला जाएगा। इसका उद्घाटन सिटी के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह करेंगे।
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले यूटीसीए की क्रिकेट टीम अपना पहला टूर्नामेंट खेलेगी। यह टूर्नामेंट हर साल ट्राइसिटी में कराया जाता रहा है। लेकिन इस बार पंचकूला का खेल विभाग ताऊ देवी लाल स्टेडियम की बुकिंग पर अब कोई छूट नहीं देगा, जैसे कि वह पहले देता रहा है।
इस कारण टूर्नामेंट के मुकाबले यहां नहीं होंगे। वहीं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पीसीए स्टेडियम में 18 सिंतबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस वजह से मोहाली की बजाय मुल्लांपुर स्थित नए स्टेडियम में जेपी अत्रे टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में भी मुकाबले होंगे।

विजेता टीम को मिलेंगे 2 लाख और ट्रॉफी
जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार देशभर से 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमाें को चार पूल में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं एमपीसीए, सीएबी, विर्र्दभ और मुंबई की टीमें इस बार बारिश में हालात खराब होने की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज के अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
स्टार खिलाड़ी रहे हैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा
जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 1992 में शुरू हुआ। बीच में दो बार इस टूर्नामेंट का नहीं कराया जा सका। इसके बार हर साल इसे कराया जाता रहा है। इस टूर्नामेंट में कई नामी क्रिकेटर्स खेल चुके हैं जिन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई। इनमें चंडीगढ़ के कपिल देव, चेतन शर्मा, युवराज सिंह के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, वसीम जाफर, वरिंदर सहवाग, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, आशीष नेहरा, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमरा, हार्दिक पांड्ेय, कुणाल पांड्ेय और युवा ऋषभ पंत शामिल हैं।