{"_id":"693b2bc5b7bc6a9acb09c30a","slug":"joint-team-raids-action-against-those-selling-imported-and-loose-cigarettes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-894215-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जॉइंट टीम की छापेमारी... इम्पोर्टेड और खुली सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जॉइंट टीम की छापेमारी... इम्पोर्टेड और खुली सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन की जॉइंंट टीम ने वीरवार को इंपोर्टेड और खुली सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई की। आबकारी एवं कराधान, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और फूड सेफ्टी एंड ड्रंग कंट्रोल के अधिकारियों ने रामदरबार में बनवारी पान हाउस और सेक्टर-27डी में बूथ नंबर-3 एमएल भाटिया शॉप पर छापेमारी की। इन दोनों जगहों पर छापेमारी के दौरान टीम को इंपोर्टेड सिगरेट और खुली सिगरेट बेचते पाए गए। इस पर जॉइंट टीम ने दोनों दुकानों से करीब 15,500 रुपये की अवैध सिगरेट जब्त की। टीम ने दोनों दुकानदारों का 8,500 रुपये का चालान किया।
चंडीगढ़ प्रशासन ने तंबाकू नियंत्रण (कोटपा) और आबकारी अधिनियम के तहत यह कार्रवाई मुख्य सचिव के निर्देशों तथा स्वास्थ्य सचिव व अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव के मार्गदर्शन में की गई। छापेमारी के दौरान रामदरबार के बनवारी पान हाउस दुकान में खुली सिगरेट की बिक्री, धारा 6ए का अनिवार्य बोर्ड न होना, बिना बिल की सिगरेट और संदिग्ध नकली कमांडो मैगना सिगरेट बरामद हुईं। उधरए एमएल भाटिया शॉप पर खुली एवं आयातित सिगरेट बेची जा रही थीं।