{"_id":"5756c2fb4f1c1b613c9c5b5a","slug":"jobs-police-jobs-punjab-police-jobs-police-recuritment-online-registration-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"7416 पदों पर पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7416 पदों पर पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट।
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती शुरू
पंजाब पुलिस में 7416 (कांस्टेबलों) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्तियां ऑनलाइन फार्म के माध्यम से हो रही हैं। भर्ती के फार्म आनलाइन 21 जून तक भरे जाएंगे। यह जानकारी एसएसपी राकेश कौशल ने दी।
एसएसपी ने बताया कि जिले के निर्धारित सांझ केंद्रों में 21 जून 2016 दोपहर 11.59 बजे तक आन लाइन फार्म भरे जाएंगे। इच्छुक आवेदक जिला सांझ केंद्र एसएसपी कार्यालय, सांझ केंद्र थाना डिवीजन नंबर 1 पठानकोट, सांझ केंद्र थाना डिवीजन नंबर 2 पठानकोट, सांझ केंद्र सदर पठानकोट, सांझ केंद्र सुजानपुर, सांझ केंद्र कानवां, सांझ केंद्र तारागढ़, सांझ केंद्र नरोट जैमल सिंह, सांझ केंद्र मामून कैंट, सांझ केंद्र शाहपुरकंडी और सांझ केंद्र धारकलां में संपर्क कर सकते हैं। फार्म भरने के लिए निधार्रित फीम जमा करनी होगी।
जनरल वर्ग के आवेदकों के लिए 400 रुपये, अनुसूचित जाति और पिछड़ी वर्ग के लोगों 100 रुपये फीस जमा करनी पड़ेगी। एक्स सर्विस मैन उम्मीदवार को कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सांझ केंद्रों की ओर से 25 रुपये आनलाइन फार्म फीस ली जाएगी।