सिविल जज बनने का मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(एचपीएससी) ने सिविल जज के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सिविल जज(जूनियर डिविजन) के लिए यह परीक्षा हरियाणा सिविल सर्विस(जूनियर ब्रांच) परीक्षा 2014 के तहत ली जाएगी।
परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए एचपीएससी ने इच्छुक आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने का सुझाव दिया है।
जानिए पदों की संख्या और वेतनमान
सिविल जज(जूनियर डिविजन) के लिए पदों की संख्या- 119 पद
वास्तविक पदों की संख्याः 117 पद
प्रत्याशित पदों की संख्याः 02 पद
वेतन मानः 27700 से 44700 रुपये
आयु सीमाः 11/09/2014 को 21 से 40 वर्ष तक
जानिए फीस और कहां करें आवेदन
आवेदन फीसः 1000 रुपये(250रुपये, एससी/एसटी/बीसी/पीडब्ल्यूडी या बाहरी राज्यों की महिला उम्मीदार के लिए)(पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदारों के लिए आवेदन फीस में छूट)
ऐसे करें आवेदनः निर्धारित पात्रता वाले उम्मीदवार हरियाणा की पीएससी की वेबसाइट http://www.hpsconline.in/ पर 11/09/2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।