{"_id":"8cc8b1d5c9e821ea1576bc96be354de7","slug":"job-vacancies-in-punjab-for-4901-tet-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईटीटी टीचर की बंपर वैकेंसी, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईटीटी टीचर की बंपर वैकेंसी, करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Feb 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
पंजाब की विभिन्न जिला परिषदों द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों में 4901 ईटीटी टीचरों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि टीचरों की भरती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। आवेदन पत्र देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।
उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ग्रमीण विकास व पंचायत विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
योग्यता, फीस, आरक्षण व शर्तों के बारे में सारी जानकारी भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च-14 को शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन
फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख 21 मार्च-14 है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 मार्च-14 को शाम पांच बजे तक भरे जा सकते हैं। रखड़ा ने कहा कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
डाक या कोरियर द्वारा कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।