फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jnjedi won the car, telling police theft

झंजेड़ी के पास कार लूटी, पुलिस बता रही चोरी

Sat, 18 Jan 2014 10:13 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 18 Jan 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
Jnjedi won the car, telling police theft
गांव झंजेड़ी स्थित ठेके से शराब खरीदने आए एक व्यक्ति की कार तीन लोग जबरन छीन कर ले गए। हालांकि पुलिस इस मामले को लूट नहीं, बल्कि चोरी का मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव सवाड़ा निवासी कार मालिक के बयान के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह मामला लूट का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सवाड़ा निवासी व्यवसायी जसकरण सिंह स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी65एस-6631 से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गांव झंजेड़ी स्थित ठेके पर शराब की बोतल खरीदने आया था। जब वह शराब खरीदने लगा तो देखा वहां ठेके के पास तीन युवक, जिनमें से एक सरदार था शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


इतने में उसे ध्यान आया कि उसकी कार की चाबी कार में रह गई है। जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो तीनों में से दो युवक कार के अंदर बैठे थे। सरदार युवक कार के बाहर खड़ा था। वह भागा एवं उन्हें रोकना चाहा, लेकिन आरोपियों ने कार स्टार्ट कर ली और मौके से भाग गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपियों ने जसकरण से हाथापाई की। कार में सवार एक युवक ने पिस्तौल भी निकाल ली और कार मालिक को डराने की कोशिश की। जब आरोपी उसे पीटने लगे, तो ठेके सेेकुछ लोग बचाव के लिए आगे आए। लेकिन आरोपियों ने उन्हें धमकाया कि अगर आगे आए, तो अंजाम बुरा होगा।


आरोपियों मेें से एक ने हाथापाई के दौरान तीन बार पिस्तौल से फायर करना चाहा, लेकिन फायर मिस हो गए। लेकिन वह सब डर गए थे। आरोपी कार मालिक को धक्का देकर कार लेकर भाग गए। पता चला है कि जसकरण अक्सर इस ठेके से शराब लेने जाता रहा है। ज्ञात हो कि बुधवार रात को लांडरां हाईवे, पर भी इसी तरह एक इनोवा कार लूटी गई थी। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।

कार लूटी नहीं, चोरी हुई है
कार मालिक शराब खरीदने गया था, जो कार में चाबी भूल गया था। वहीं शराब पी रहे तीन लोग कार चुराकर भाग गए। मौके पर किसी प्रकार की हाथापाई नहीं हुई है।

आरोपियों के पास पिस्तौल होने या फायर करने का प्रयास करने की बात गलत है। जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते कुछ भी कहना मुश्किल है। आरोपी जल्द पकड़े जाऐंगे।
-राज बलविंदर सिंह मराड़, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed