फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP will contest elections with new organization and policy

Chandigarh News: नए संगठन व नीति से चुनाव लड़ेगी जजपा, आज दिल्ली में लगेगी मुहर

Fri, 02 Aug 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
JJP will contest elections with new organization and policy
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन


कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। प्रदेश में अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) नए संगठन और नीति के साथ विधानसभा चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इसे लेकर शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और अन्य पदाधिकारियों की बैठक है, जिसमें नए संगठन और नई रणनीति पर अंतिम मुहर लगेगी। लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के बाद जजपा की सभी जिला इकाइयां, समितियां भंग कर दी गईं थीं।
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जजपा ने 5 जुलाई से हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए। इन सम्मेलनों के माध्यम से जजपा ने जहां संगठन का नए सिरे से गठन करने का निर्णय लिया है, वहीं पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मजबूत दावेदारों की पहचान भी कर रही थी। इन सम्मेलनों में डाॅ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शामिल हुए। कई सम्मेलनों में पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व बाढ़डा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना मनोबल ऊंचा रखते हुए मैदान में उतरना चाहिए। कार्यकर्ताओं के समर्थन से पार्टी आने वाले समय में निश्चित रूप से बदलाव लेकर आएगी। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा के नतीजों से निराश नहीं होना चाहिए, विधानसभा चुनाव अलग होते हैं। जजपा के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं और राज्य की राजनीति में बदलाव लाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई समितियों का पुनर्गठन
27 जुलाई को जजपा ने अपने संगठन समितियों का पुनर्गठन किया है। इसमें सलाहकार समिति, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और अनुशासन समिति में कुल 27 सदस्य शामिल किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में 10 सदस्यों की सलाहकार समिति बनाई गई है। जबकि नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित अन्य शामिल हैं।

75 प्रतिशत जिला अध्यक्ष बदलना तय
लोकसभा चुनाव में निराशजनक प्रदर्शन और जिलों में बैठक के आधार पर पार्टी ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों में अध्यक्ष पद पर बड़ा फेरबदल का निर्णय लिया है। पार्टी तकरीबन 75 प्रतिशत जिला अध्यक्षों को बदलने का निर्णय ले चुकी है, जिसकी घोषणा भी बैठक में हो जाएगी।

अब सरकार की कार्यशैली पर उठा रहे हैं सवाल

भाजपा के साथ गठबंधन में साढ़े चार साल सत्ता में रहने के बाद जजपा को लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अपनी पुरानी छवि में लौटने के लिए पार्टी लगातार प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों पर सवाल उठाकर निशाना साध रही है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला हों या फिर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला, सभी नेता एक सुर में सरकार की कमियां गिनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed