फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP sent reminder to Assembly Speaker for cancel membership of MLA Jogiram Sihag and Ramniwas Surjakheda

Haryana: जजपा ने अपने 2 विधायकों पर कार्रवाई के लिए फिर भेजा रिमांडर, कहा- दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत

Mon, 08 Jul 2024 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 10:00 PM IST
सार

हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार चलाने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अब अपने ही दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मन बना लिया है। पार्टी ने विस अध्यक्ष को दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए दोबारा सिफारिश की है।

विज्ञापन
JJP sent reminder to Assembly Speaker for cancel membership of MLA Jogiram Sihag and Ramniwas Surjakheda
dushyant chautala - फोटो : twitter

विस्तार

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने विधायक जोगीराम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से फिर से सिफारिश की है। पार्टी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने रिमाइंडर याचिका के जरिये विधानसभा अध्यक्ष से दोनों विधायकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन


रणधीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों विधायकों ने जननायक जनता पार्टी के खिलाफ काम किया और दूसरे राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। साथ ही दोनों ने अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रम का मंच साझा किया और भाषण दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा-अगले माह संभावित राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र विधानसभा में ऐसे विधायकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए जो सदस्य रहने की योग्यता और नैतिकता खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मुलाकात कर फिर से तुरंत कार्रवाई की अपील करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों विधायकों के खिलाफ पर्याप्त सबूत
रणधीर सिंह ने कहा कि जेजेपी ने दलबदल कानून के तहत दोनों विधायकों के खिलाफ मान्य विभिन्न सबूत पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। पार्टी के पास दोनों विधायकों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और विधानसभा अध्यक्ष को चाहिए कि जल्द सुनवाई कर दोनों को दलबदल कानून के तहत दोषी करार देकर अयोग्य घोषित करें। 


स्पीकर से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल
रणधीर सिंह के कहा कि जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मुलाकात कर फिर से तुरंत कार्रवाई की अपील करेगा। अगले माह संभावित राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा में ऐसे विधायकों के खिलाफ जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए जो सदस्य रहने की योग्यता और नैतिकता खो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed