फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP MLA Ramkumar Gautam give big statement on his resignation

हरियाणा विधानसभा : किसान आंदोलन पर मुखर जजपा विधायक ने अब कहा-इस्तीफा कैसे दे दूं, बड़ी मुश्किल से जीता हूं 

Tue, 16 Mar 2021 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
JJP MLA Ramkumar Gautam give big statement on his resignation
जजपा विधायक रामकुमार गौतम और दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के नारनौंद से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम ने हरियाणा विधानसभा में बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की तारीफ की। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गांव में जाते हैं तो लोग कहते हैं, दादा इस्तीफा दे दे। भारी वोटों से फिर जितवा देंगे। दादा बोले, इस्तीफा कैसे दे दूं, बड़ी मुश्किल से जीता हूं।

विज्ञापन


गौतम ने कहा कि सरकार इस किसान आंदोलन को खत्म कराए। यह बड़ा खतरनाक है। उन्होंने दुष्यंत पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में देश की सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन मिल रही है, लेकिन एक शख्स ने 5100 रुपये का जुमला दिया था। सरकार ने बेरोजगार अभिभावक के बच्चों को 5 नंबर और जिनके अभिभावक नहीं है, उनको भी 5 नंबर दिए हैं, यह अच्छा निर्णय है। स्थानीय निकायों में चेयरमैन और मेयर का सीधा चुनाव भी ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन



गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी प्रदेश का खूब विकास करवाया। रोहतक का विकास हुड्डा ने करवाया। हुड्डा की सरकार में भी नारनौंद को 10 करोड़ की ग्रांट मिली थी। हुड्डा ने नारनौंद में ट्रेजरी खोली। नारनौंद के सिविल अस्पताल में एक्स-रे मशीन सालों से रखी हैं, लेकिन कोई एक्स-रे करने वाला ही नहीं है। उन्होंने कहा, सरकारी स्कूलों में बच्चे नहीं हैं, जबकि प्राइवेट स्कूल बच्चों से भरे पड़े हैं। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने घोटालों को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed