फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Also Investigate Two Friends of JJP Leader Ramesh Godara in Misdeed Case

बढ़ीं गोदारा की मुश्किलें: पीड़िता ने लगाया चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी, हिसार में प्रोफेसर के घर भी दुष्कर्म करने का आरोप 

Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
सार

पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाईकोर्ट से इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी अश्लील तस्वीरों की धमकी देकर उसे बार बार कॉल कर बुलाता था। रमेश गोदारा उसके भाइयों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था।

विज्ञापन
Police Also Investigate Two Friends of JJP Leader Ramesh Godara in Misdeed Case
जजपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं। - फोटो : फाइल

विस्तार

हिसार की महिला से दुष्कर्म के आरोप में फंसे जजपा नेता रमेश गोदारा की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। अब उसके दो दोस्त भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रमेश गोदारा ने उसके साथ चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी के घर और हिसार में प्रोफेसर के घर पर भी दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर रमेश के दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को भी चंडीगढ़ बुलाया है। रविवार को पीड़िता को साथ ले जाकर एमएलए हॉस्टल में मौका मुआयना किया जाएगा। एसपी सिटी केतन बंसल ने बताया कि हिसार महिला थाने से इस केस के असल दस्तावेज अभी मिले नहीं हैं। दस्तावेज मंगवाए गए हैं।

विज्ञापन

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाईकोर्ट से इंसाफ की गुहार लगा रही है। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि रमेश गोदारा 2017 में उसे दवाई दिलवाने कालका लेकर गया था। रात को उसने अपने भाई के घर रुकने के लिए कहा था। लेकिन वह उसे एमएलए हॉस्टल ले गया। उसने बताया, भाई कहीं बाहर गया हुआ है। इसलिए यहीं रुकना पड़ेगा। यह भी आरोप लगाया कि गोदारा ने उसके साथ चंडीगढ़ में अपने दोस्त हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी के मकान में भी दुष्कर्म किया। यही नहीं, हिसार में अपने प्रोफेसर दोस्त के घर ले जाकर भी दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में जब उसके पति ड्यूटी पर चले जाते थे तो वह घर आकर दुष्कर्म करता था। आरोपी उसकी अश्लील तस्वीरों की धमकी देकर उसे बार बार कॉल कर बुलाता था। रमेश गोदारा उसके भाइयों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। रमेश उसकी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता था। उसने यह भी कहा था कि थाने, अदालत और डिप्टी सीएम सब उसके हैं। वहीं दूसरी ओर आरोपी ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि यह साजिशन हुआ है। आज तक उनके चरित्र पर कभी दाग नहीं लगे हैं।

हिसार पुलिस से मिली जीरो एफआईआर के बाद रमेश गोदारा के खिलाफ सेक्टर 3 पुलिस थाने में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले गंभीरता से जांच की जा रही है। -कुलदीप चहल, एसएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed