फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP forms five committees decision on alliance this week

लोकसभा चुनाव: जजपा ने बनाई पांच समितियां, गठबंधन पर फैसला इसी सप्ताह

Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
JJP forms five committees decision on alliance this week
-राजनीतिक मामले, समन्वय, चुनाव प्रबंधन, स्क्रीनिंग और प्रचार कमेटी में 35 वरिष्ठ नेताओं को किया शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन पर संशय बना हुआ है। चुनाव साथ लड़ने पर फैसला इसी सप्ताह होने के संभावना है। इसके विपरीत दोनों ही दल अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। जजपा ने सोमवार को पांच समितियों का गठन किया, इनमें राजनीतिक मामले, समन्वय, चुनाव प्रबंधन, स्क्रीनिंग और प्रचार कमेटी शामिल हैं। पार्टी ने इन कमेटियों में 35 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है।
राजनीतिक मामले की कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, अनंत राम तंवर, डॉ. केसी बांगड़, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक अमरजीत ढांडा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, रीटा सिंह, सुरेश मित्तल, कुसुम शेरवाल, राजकुमार सैनी और बच्चन सिंह गुर्जर को शामिल किया गया है। समन्वय कमेटी में दुष्यंत चौटाला, डॉ. केसी बांगड़, राज्य मंत्री अनूप धानक, बृज शर्मा, कमलेश सैनी और रामनिवास यादव को शामिल किया है। चुनावी प्रबंधन कमेटी में डॉ. केसी बांगड़, रणधीर सिंह, शीला भ्याण, राहुल गौड़, दीपकमल सहारण और रविंद्र सांगवान को शामिल किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी स. निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला, फूलवती देवी, बलवान सुहाग, मोहसिन चौधरी, चेयरमैन पवन खरखौदा, शेर सिंह खर्ब और सुनील चौधरी को सौंपी गई है। वहीं, प्रचार कमेटी में दलबीर धनखड़, मुकेश सेठी, डॉ. अजित सिंह, डॉ. किरण पूनिया, डॉ. वीरेंद्र संधु और शैलजा भाटिया शामिल हैं। इनमें समन्वय कमेटी ही एनडीए नेतृत्व से गठबंधन को लेकर बातचीत करेगी।
विज्ञापन


13 मार्च को हिसार में रैली
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जजपा ने 13 मार्च को हिसार में नवसंकल्प रैली करने का फैसला किया है। इस दिन जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन भी है। पार्टी की यह सातवीं लोकसभा स्तर की रैली है। इससे पहले सोनीपत, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़, सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल में लोकसभा स्तर की रैलियां की जा चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed