फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP brainstormed regarding Lok Sabha elections

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव को लेकर जजपा ने किया मंथन

Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
JJP brainstormed regarding Lok Sabha elections
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जननायक जनता पार्टी भी जुट गई है। शनिवार को नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव और संगठन मजबूती को लेकर एक अहम बैठक हुई। दो घंटे तक चली इस बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई। साथ ही लोकसभा स्तर पर रैलियां करने पर चर्चा हुई और सभी जिलों व हलकों में चुनाव कार्यालय खोले जाने के बारे में रिपोर्ट ली गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जजपा ने फतेहाबाद, उचाना, नारनौल, दादरी, डबवाली, सिरसा और भिवानी में चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि अन्य जगहों पर भी कार्यालय खोलने के काम को गति दें और मजबूती से चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संगठन की मजबूती के अहम मायने होते हैं इसलिए पार्टी पदाधिकारी 28 फरवरी तक संगठन निर्माण के कार्य को भी पूरा करें ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, वरिष्ठ नेता बृज शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, बदरुद्दीन सहित सभी जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed