'वोटरों को जेजे सिंह की धमकी निंदनीय, कोई इस स्तर तक नहीं गिरा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला से अकाली उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वोटरों को धमकी दी।
उन्होंने कहा है कि यह निंदनीय है। जेजे सिंह ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद उन लोगों के कोई काम नहीं करेंगे, जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया।
कैप्टन ने कहा कि यह जीत या हार की नहीं, बल्कि उन लोकतांत्रिक स्तंभों की बात है, जिन पर यह देश खड़ा है।
'कोई विरोधी इस स्तर तक नहीं गिरा'
उन्होंने अपने सियासी करिअर में बहुत से विरोधियों का सामना किया है, लेकिन कोई भी इस स्तर तक नहीं गिरा।
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले जनरल सिंह के बर्ताव केबारे में कुछ नहीं कहा क्योंकि इससे वोटिंग पैटर्न प्रभावित हो सकता था।
कैप्टन ने कहा कि राजनीति की शुरुआत करने जा रहे व्यक्ति के लिए ऐसा बर्ताव हैरान करने वाला है। जनरल सिंह ने जो कुछ भी सेना में सीखा था, वह भूल चुके हैं।