{"_id":"5908c4fe4f1c1b822a8b456f","slug":"jind-jail-superintendent-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद जेल में डांस का आयोजन कराने वाले जेल अधीक्षक का तबादला, 9 को किया इधर- उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद जेल में डांस का आयोजन कराने वाले जेल अधीक्षक का तबादला, 9 को किया इधर- उधर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
नौ जेल अधीक्षकों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश दिए
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने जेल विभाग के 9 जिला जेल अधीक्षकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें जींद जिला के जेल अधीक्षक आत्म राम बिश्नोई भी शामिल हैं, उन्हें यमुनानगर का जेल अधीक्षक लगाया गया है। आत्मा राम को होली पर जींद जेल में हुए अश्लील नृत्य के मामले में सरकार ने दोषी माना था। आईजी जेल और जींद केडीसी की जांच रिपोर्ट के अधार पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई थी। नृत्य का वीडियो वायरल होने पर सरकार ने जांच केआदेश दिए थे।
जांच रिपोर्ट में पाया गया था कि डांस उनकी मौजूदगी और जानकारी में हुआ। इसके अलावा सरकार ने जिला जेल नारनौल के अधीक्षक संजय सिंह को जिला जेल पानीपत का अधीक्षक नियुक्त किया है। जिला जेल पानीपत के अधीक्षक कुलबीर सिंह जिला जेल नारनौल के अधीक्षक लगाए गए हैं। जिला जेल झज्जर के अधीक्षक सुनील सांगवान को जिला जेल रोहतक का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला जेल रोहतक के अधीक्षक दयानंद जिला जेल झज्जर के अधीक्षक होंगे। जिला जेल यमुनानगर के अधीक्षक रतन सिंह को जिला जेल गुरुग्राम का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जिला जेल गुरुग्राम के अधीक्षक हरिंदर सिंह जिला जेल जींद के अधीक्षक लगाए गए हैं। जिला जेल पलवल के अधीक्षक अनिल कुमार जिला जेल फरीदाबाद, जिला जेल फरीदाबाद के अधीक्षक दीपक शर्मा जिला जेल पलवल के अधीक्षक होंगे।