फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jind gangrape and murder case Suspected accused found dead in Kurukshetra

जींद में 'निर्भया' से दरिंदगी मामले में संदिग्ध युवक की लाश मिली, 9 जनवरी से लापता था

Wed, 17 Jan 2018 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Wed, 17 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Jind gangrape and murder case Suspected accused found dead in Kurukshetra
जींद गैंगरेप में संदिग्ध युवक की लाश मिली
कुरुक्षेत्र से छात्रा को अगवा करके जींद में उसके साथ दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी मामले में संदिग्ध युवक की लाश मिली है। वह भी 9 जनवरी से लापता था। झांसा निवासी 12वीं के छात्र गुलशन उर्फ हैप्पी की लाश पुलिस ने भाखड़ा नहर के बटेडा हेड से बरामद की है।
विज्ञापन


परिजनों से पहचान करवाने के बाद पुलिस ने शव लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। गुलशल उसी लड़की के स्कूल में पढ़ता था, जिसका शव 12 जनवरी को जींद में मिला था। बता दें कि 9 जनवरी को लापता हुए गुलशन की गुमशुदगी की रिपोर्ट अभी तक परिजनों ने दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


इस कारण पुलिस लड़की की लाश मिलने के बाद गुलशन को इस वारदात में शामिल होने की आशंका से उसके कई दोस्तों को राउंड अप कर जांच में जुटी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने कुछ घंटे पहले ही गुलशन के चचेरे भाई प्रिंस को हिमाचल के बद्दी क्षेत्र से हिरासत में लिया था। मामले में एसआईटी टीम गठित करने के अलावा पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने 10 टीमें जांच के लिए लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन का शव मिलने से उलझ गया मामला

Jind gangrape and murder case Suspected accused found dead in Kurukshetra
जींद गैंगरेप में संदिग्ध युवक की लाश मिली
मंगलवार देर रात गुलशन की लाश बरामद होने के बाद अब यह मामला और उलझ गया है। पुलिस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देख रही है। झांसा थाना एसएचओ दलीप सिंह ने गुलशन का शव मिलने की पुष्टि की है।

सीसीटीवी में 4.20 बजे जाते दिखे
पुलिस को ऐसी सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें गुलशन के पास एक बाइक पर सवार दो युवक आकर रुकते हैं। हाथ मिलाने के बाद गुलशन इनके साथ बाइक पर जाता हुआ दिखाई देता है। हालांकि इसके बाद यह तीनों कहां गए इसकी जांच जारी है।

सीसीटीवी में दिखी छात्रा भी
जींस और कोट पहने एक युवती सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। सूत्रों की मानें तो यह वही लड़की है, जिसका शव 12 जनवरी 2018 को जींद के बुढाखेड़ा के निकट फेंका था। फेंका गया इसलिए बताया जा रहा है कि जींद में जहां लाश मिली थी, उस जगह का मालिक 2.00 बजे तक वहीं था। 4.30 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी जमीन में किसी की लाश पड़ी है।

नहर के पास मिली थी लड़की की लाश

Jind gangrape and murder case Suspected accused found dead in Kurukshetra
Jind Rape and Murder
जींद जिले के डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह एक लड़की का शव मिला। वह 10वीं की छात्रा था और कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद के गांव की रहने वाली थी। उसे 10 जनवरी को अगवा किया ​था और गैंगरेप के बाद मारकर जींद में फेंक दिया गया।

इतना ही नहीं, उसके साथ दिल्ली की 'निर्भया' जैसी दरिंदगी की गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी गई थी, जिससे उसकी लीवर फट गया और मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने किया।

डॉ. एसके धत्तरवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में लड़की के शरीर पर 19 चोटें मिली हैं। हालांकि, डॉक्टर ने लड़की की मौत के असली कारणों को साफ नहीं किया, लेकिन आशंका जताई है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म किया गया। जननांग में कोई मजबूत व नुकीली चीज डालकर उसके शरीर के भीतरी अंगों को फाड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed