फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jind byelection, bjp wins in jind byelection, congress surjewala lost

जींद उपचुनावः 932 वोटों ने बचाई 'लाज', नहीं तो रणदीप सुरजेवाला की जमानत हो जाती जब्त

Fri, 01 Feb 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
jind byelection, bjp wins in jind byelection, congress surjewala lost
randeep surjewala - फोटो : फाइल फोटो

उपचुनाव के रण में उतरे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला महज 932 वोट से अपनी जमानत बचा पाए। वह तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, अपने ही गढ़ में चुनाव लड़ने वाले इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी उमेद सिंह रेढू को केवल 3454 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। वह पांचवें नंबर पर रहे। इस चुनाव में जजपा के दिग्विजय सिंह चौटाला और कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला को छोड़कर बाकी 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई, जबकि 16 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

विज्ञापन


28 जनवरी को हुए जींद विधानसभा के उपचुनाव में 130828 वोट पोल हुए थे और 31 वोट बैलेट पेपर से पड़े थे। इस प्रकार कुल मतों की संख्या 130859 हो गई थी। जमानत बचाने के लिए उम्मीदवारों को कुल पड़े मतों का छठा हिस्सा प्राप्त करना पड़ा है। इस उपचुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला को जमानत बचाने के लिए 21810 मतों की जरूरत थी। 
विज्ञापन


उन्हें कुल 22742 वोट मिले। इस प्रकार सुरजेवाला 932 वोटों से अपनी जमानत बचा सके। वहीं, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के पंडित विनोद आशरी 13582 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे, लेकिन वह भी अपनी साख नहीं बचा सके। इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह रेढू को मात्र 3454 वोट हासिल हुए जबकि बीएसएनपी के कमल कुमार को 149, एएसपी के राजपाल को 52, एसएनपी के राधेश्याम को 360, आरएमईपी की शीतल देवी को 131, पीपीआई डेमोक्रेटिक की सुनीता रानी को 69, आरपीए (ए) के सुनील कुमार को 166 मत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jind byelection, bjp wins in jind byelection, congress surjewala lost
दिग्विजय सिंह चौटाला

निर्दलीय ओमप्रकाश को 128, निर्दलीय संत धर्मबीर चोटीवाला को 170, प्रभाती राम को 249, बिजेंद्र को 239, मांगेराम को 276, मास्टर रमेश खत्री लंबरदार को 95, रविंद्र कुमार को 200, सतपाल को 119, संदीप कुमार को 67 और सुरेंद्र बीबीपुर को 40 वोट मिले। बता दें कि यह उपचुनाव इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के चलते हुआ था। उसके बाद भी इनेलो का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस चुनाव में 345 वोटरों ने नोटा को चुना था। ऐसे में 21 में से 16 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम मत मिले। 

18 प्रत्याशियों की जमानत राशि चुनाव आयोग की हुई

नियम के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सामान्य उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करानी होती है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा करानी होती है। कुल मतों का छठा हिस्सा हासिल नहीं करने पर जींद उपचुनाव के मैदान में उतरे 18 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई है। उनकी जमा राशि आयोग की हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed