फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jhankar Festival at Panjab University canceled due to security reasons

Operation Amritpal: जालंधर में जन राजस्व अदालत और PU में झंकार फेस्टिवल रद्द, राधा स्वामी के सत्संग भी कैंसिल

Sun, 19 Mar 2023 10:31 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/जालंधर/अमृतपाल
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/जालंधर/अमृतपाल Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ चले ऑपरेशन के बाद कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके बाद डेरा राधा स्वामी ब्यास ने सभी स्थानों पर होने वाले सत्संग को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। पंजाब में प्रत्येक सत्संग घर में रविवार व गुरुवार को सत्संग होता है। इसमें भारी संगत पहुंचती है।

विज्ञापन
Jhankar Festival at Panjab University canceled due to security reasons
पंजाब यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हाई अलर्ट के बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च को होने वाले झंकार फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। रविवार को डीन वेलफेयर स्टूडेंट ने सूचना जारी की है कि पंजाब और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट होने और सुरक्षा कारणों से 20 से 22 मार्च को होने वाले झंकार फेस्टिवल को फिलहाल रद्द किया जा रहा है। पंजाब और 'चंडीगढ़ वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट पर हैं। विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में अधिकतर विद्यार्थी पंजाब से हैं। अगला नोटिस आने तक फेस्टिवल स्थगित रहेगा।

विज्ञापन


हमारे लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रमुख है। चंडीगढ़ में अलर्ट होने के कारण फेस्टिवल कराना मुमकिन नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी सुरक्षा देने से मना कर दिया है। हालात सुधरने का इंतजार करेंगे और सब ठीक होने पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। - आयुष खटकड़, पीयू स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष।
विज्ञापन


पंजाब में डेरा राधा स्वामी के सभी सत्संग रद्द
पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ चले ऑपरेशन के बाद कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके बाद डेरा राधा स्वामी ब्यास ने सभी स्थानों पर होने वाले सत्संग को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। पंजाब में प्रत्येक सत्संग घर में रविवार व गुरुवार को सत्संग होता है। इसमें भारी संगत पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में राजस्व अदालत भी रद्द
सोमवार को जालंधर में जन अदालत का आयोजन प्रस्तावित था। राजस्व मंत्री को इसकी शुरुआत करनी थी लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। आगामी तिथि की घोषणा भी नहीं की गई है। दरअसल, पंजाब भर में अमृतपाल सिंह के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। इसी के मद्देनजर जालंधर में लगने वाले लोक अदालत अगले आदेश तक टाल दी गई है। 


यह अदालत राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए 20 मार्च को प्रस्तावित थी। इसकी शुरुआत जालंधर के डीसी दफ्तर में होनी थी। डीसी जसप्रीत सिंह का कहना है कि मौजूदा हालात के चलते सोमवार को लगने वाली जन माल अदालत को टाल दिया गया है। अदालत लगने की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed