फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewelry stolen after breaking lock of sub inspector's house

उप निरीक्षक के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का माल पार किया

Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen after breaking lock of sub inspector's house
चंडीगढ़। सेक्टर-23ए में पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी से लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। इस दौरान परिवार के सदस्य जालंधर में रिश्तेदार के घर भोग में शामिल होने गए थे। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात करनैल सिंह सेक्टर-23/ए स्थित मकान नंबर 174 में रहते हैं। बीते 22 दिसंबर को वह अपने परिवार समेत जालंधर में रिश्तेदार के घर भोग में शामिल होने के लिए गए थे। 25 दिसंबर शाम करीब पांच बजे वापस चंडीगढ़ पहुंचे तो उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने घर की अलमारी देखी तो उसमें से सोने के गहने गायब थे। इसकी सूचना पर सेक्टर-17 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शिकायतकर्ता करनैल सिंह का बयान दर्ज किया। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed