फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewelry and 23 thousand rupees stolen from a house closed for one month

एक महीने से बंद पड़े घर से जेवरात और 23 हजार रुपये चोरी

Sat, 20 Jun 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and 23 thousand rupees stolen from a house closed for one month
चंडीगढ़। धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित करीब एक महीने से बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात और 23 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात का पता उस वक्त लगा जब परिवार वापस लौटा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यादराम ने बताया कि वह धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के मकान नंबर 768/बी में परिवार समेत रहता है। वह 19 मार्च से 15 मई के बीच शहर के बाहर गया हुआ था। वापस लौटा तो उसके घर पर लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, टिक्का, ईयर रिंग, तीन चांदी के सिक्के और 23 हजार रुपये गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन पूरी होने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पुलिस ने अब वारदातस्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed