फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewellery and cash stolen from house in Khudda Alisher

Chandigarh News: खुड्डा अलीशेर में घर से गहने और नकदी चोरी

Wed, 14 Jan 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from house in Khudda Alisher
चंडीगढ़। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर रात खुड्डा अलीशेर इलाके में चोरों ने एक किराये के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी समेत अन्य ताले तोड़कर सोना-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित संदीप के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब छह लाख रुपये है। इसमें एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बालियां, दो चांदी की चेन, दो जोड़ी चांदी की पैर की बालियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की अंगूठी और आठ हजार रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन

संदीप निजी कंपनी में नौकरी करता है और पत्नी के साथ खुड्डा अलीशेर में किराये पर रहता है। पत्नी परीक्षा के चलते शहर से बाहर थी, जबकि शनिवार रात संदीप ड्यूटी पर था। रविवार सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात करीब तीन बजे दो संदिग्ध युवक घर में दाखिल होते नजर आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed