{"_id":"56fb62ad4f1c1b3448f00a11","slug":"jewellers-protest-panchkula-chandigarh-border-matka-chownk-chandigarh-jewellers-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स ने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर से मटका चौक तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स ने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर से मटका चौक तक निकाला मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
स्वर्णकारों ने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर से मटका चौक तक मार्च निकाला।
- फोटो : amarujala
सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को ट्राइसिटी के स्वर्णकारों ने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर से मटका चौक तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव ने कहा कि स्वर्णकार देशद्रोही या विपक्ष के नहीं हम तो सिर्फ कारोबारी हैं। लेकिन, केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के बाद उन्हें सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विश्वासघाती निकले। पहले तो उन्होंने वोटें ले लीं लेकिन बाद में कारोबारियों के साथ चलने को कोई तैयार नहीं हैं।