फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jet smart air company flight from ludhiana to delhi with special unlimited offer

लुधियाना टू दिल्ली हवाई सेवा शुरू, अनलिमिटेड सफर का ऑफर

Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
jet smart air company flight from ludhiana to delhi with special unlimited offer
लुधियाना से दिल्ली के लिए शुरू हुई जेट स्मार्ट की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना से चंडीगढ़ के लिए जेट स्मार्ट ने अपनी विमान सेवा शुरू कर दी है, साथ ही अनलिमिटेड सफर का एक स्पेशल ऑफर दिया है। जेटस्मार्ट के छोटे विमान ने वीरवार को साहनेवाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


हवाई मार्ग से लुधियाना और दिल्ली के बीच 315 किलोमीटर की दूरी अब केवल 75 मिनट में तय हो सकेगी। कंपनी के सीईओ इरफान ने कहा कि विमान सप्ताह में पांच दिन और दिन में दो बार दिल्ली से लुधियाना और लुधियाना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


मुख्य रूप से यह विमान सेवा एक चार्टर्ड विमान की तरह काम करेगी। इसमें 8 सीट हैं, जिसमें से दो सीट इकोनामी क्लास और 6 सीट एग्जीक्यूटिव क्लास की हैं। इकोनॉमी क्लास का किराया पांच हजार और एग्जीक्यूटिव क्लास का 10 हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग और बिजनेस मेंबरशिप भी

jet smart air company flight from ludhiana to delhi with special unlimited offer
लुधियाना से दिल्ली के लिए शुरू हुई जेट स्मार्ट की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
जेट स्मार्ट के इस सेवा की बुकिंग के लिए हवाई अड्डे के साथ-साथ ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसी के साथ-साथ बिजनेस मैंबरशिप के एक विकल्प की भी घोषणा की गई, जिसमें एक लाख रुपये प्रति माह भुगतान करके महीने में अनगिनत बार सफर किया जा सकता है।

जेट स्मार्ट के बिजनेस डेवलपमेंट हैड अंगद सिंह धालीवाल ने कहा कि लुधियाना वासी काफी लंबे समय से लुधियाना से दिल्ली की फ्लाइट की माग कर रहे थे, जिसे आज पूरा किया गया है। अक्तूबर में लुधियाना से देहरादून की फ्लाइट शुरू की जाएगी, क्योंकि देहरादून में पंजाब के काफी स्टूडेंट्स पढ़ने जाते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी एक लाख रुपये में लुधियाना से दिल्ली की अनलिमिटेड फ्लाइट की स्कीम दे रही है। लुधियाना के कारोबारी मोहम्मद इल्यास और अमनदीप कौर ने कहा कि लुधियाना के लोगों को कारोबारी सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाना पड़ता है। विमान सेवा न होने के कारण काफी दिक्कत थी, वक्त भी अधिक लगता था। अब इस सेवा के बाद काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed