फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jet airways and indigo compnay direct flights for jaipur from international airport chandigarh

हवाई सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज, जयपुर के लिए दो नई फ्लाइट, टिकट सस्ती

Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
jet airways and indigo compnay direct flights for jaipur from international airport chandigarh
indigo - फोटो : indigo
हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। दो विमान कंपनियां जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है और इनकी टिकट भी काफी सस्ती है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 मार्च को दो विमान कंपनियां जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन करेंगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इंडिगो ने किराया कम रखा है, जबकि जेट एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों को सफर करना महंगा पड़ेगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 मार्च को जेट एयरवेज और इंडिगो विमानन कंपनियां फ्लाइटों का संचालन करेंगी। इंडिगो से जयपुर जाने में जहां 50 मिनट लगेंगे, वहीं जेट एयरवेज की फ्लाइट से 90 मिनट लगेंगे। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ से जयपुर जाना सस्ता रहेगा, जबकि जयपुर से चंडीगढ़ से आने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना होगा। इंडिगो विमान कंपनी के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि जयपुर, जम्मू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है। वहीं, जेट एयरवेज के स्टेशन मैनेजर राजीव राजपूत ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के लिए एयर इंडिया शुरू करेगा फ्लाइट

jet airways and indigo compnay direct flights for jaipur from international airport chandigarh
एयर इंडिया
कुल्लू के लिए एयर इंडिया 27 मार्च से फ्लाइट का संचालन करेगी। इसकी जल्द बुकिंग शुरू हो जाएंगी। इसका टिकट 4500 रुपये होगा। यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ वाया कुल्लू जाएगी। इस फ्लाइट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ 9.30 बजे आएगी। 10.10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर 10.55 बजे कुल्लू पहुंचेगी। वहीं, कुल्लू से 11.30 बजे चलेगी और चंडीगढ़ 12.15 बजे पहुंचेगी।
 
यह है फ्लाइटों का शेड्यूल
टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि जम्मू से 1.35 बजे यह फ्लाइट चलेगी और 2.50 बजे चंडीगढ़ आएगी। चंडीगढ़ से जम्मू के लिए यह 3.25 बजे रवाना होगी और 4.40 बजे पहुंचेगी। वहीं, जयपुर की इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट सुबह 10.40 बजे  चंडीगढ़ से चलेगी और 11.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस फ्लाइट से पहुंचने में 50 मिनट का समय लगेगा।

वहीं जयपुर से 12.30 बजे रवाना होगी और चंडीगढ़ 1.30 बजे पहुंचेगी। वहीं, जेट एयरवेज की फ्लाइट जयपुर से दोपहर बाद 2.30 बजे चलेगी और 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से जयुपर के लिए  शाम को 4.10 बजे चलेगी और 5. 40 बजे  जयपुर पहुंचेगी। इन फ्लाइटों की बुकिंग की जा रही है। अभी बुकिंग सस्ती हो रही है। आने वाले दिनों में टिकट के दाम बढ़ जाएंगे।

टिकट रेट

jet airways and indigo compnay direct flights for jaipur from international airport chandigarh
जेट एयरवेज - फोटो : amar ujala
फ्लाइट -------- स्थान------------जाने का किराया ----आने का किराया
 इंडिगो ------चंडीगढ़ से जम्मू ---------1500 ------------ 1500
 जेट एयरवेज ---- चंडीगढ़ से जयपुर --- 3402 -------3596
 इंडिगो -------- चंडीगढ़ से जयपुर ----2130 -------2324

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू, जयपुर और कुल्लू के लिए फ्लाइट 26 मार्च से शुरू होगी। वहीं गोवा, कोलकाता सहित अन्य जगह के लिए एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का प्लान है। इसे भी अगले शेड्यूल में शामिल करेंगे।
-सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed