{"_id":"56dfaca74f1c1bb9108b4568","slug":"jbt-teachers-jbt-teachers-protest-panchkula-news-hindi-news-amar-ujala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टीचर्स का ऐलान, 15 मार्च से अनशन पर बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी टीचर्स का ऐलान, 15 मार्च से अनशन पर बैठेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला के सब्जी मंडी ग्राउंड में पुतला फूंकते हुए जेबीटी टीचर्स
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में इकट्ठे हुए जेबीटी शिक्षकों ने ऐलान किया कि वे 15 मार्च से अनशन पर बैठ जाएंगे। शिक्षकों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
गौरतलब है कि 18 माह पहले कांग्रेस सरकार में 9455 जेबीटी शिक्षकों का चयन हुआ था। ये शिक्षक लंबे समय से नियुक्ति के लिए संघर्षरत हैं। तीन माह पहले इन शिक्षकों ने पंचकूला शिक्षा सदन के पीछे ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया था। मंगलवार को ये धरना 93वें दिन में प्रवेश कर गया।
मंगलवार को धरने का नेतृत्व धर्मेंद्र स्वामी, आनंद कलकल और किशोर जावलिया ने किया। इन्होंने ऐलान किया कि अगर 15 मार्च से पहले उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पंचकूला के शिक्षा सदन के समक्ष अनशन पर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त चयनित शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरने के चलते पिछले तीन माह से हैफेड ग्राउंड में तंबू लगाया हुआ है।