{"_id":"46946d0e82025da3f09a77b2aafc939a","slug":"jbt-recruitment-case-opportunity-for-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून 2013 में एचटेट पास करने वालों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून 2013 में एचटेट पास करने वालों के लिए खुशखबरी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Nov 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्कूल शिक्षक चयन बोर्ड ने जेबीटी टीचरों के पदों पर आवेदन करने के लिए उन पात्र उम्मीदवारों को मौका दिया है जिन्होंने जून, 2013 में हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचटेट) पास कर लिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने यह मौका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुरेंद्र गुप्ता की खंडपीठ के अंतरिम आदेश के बाद दिया है।
बोर्ड के सचिव ने सूचना जारी की है कि बोर्ड ने 8 नवंबर, 2012 को जेबीटी टीचर के पद विज्ञापित किए थे। अब हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश 8 नवंबर को बोर्ड ने हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
अंतरिम आदेश की पालना करते हुए बोर्ड ने उन पात्र उम्मीदवारों से जेबीटी टीचर के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिन्होंने जून, 2013 में एचटेट पास किया मगर 8 दिसंबर, 2012 को कटऑफ डेट के दिन उनके पास न्यूनतम योग्यता थी।
विज्ञापन
ऐसे उम्मीदवार 19 नवंबर से 29 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन वेबसाइट पर www.recruitment.cdacmohali.in पर कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार अब आवेदन करेंगे, उनकी उम्मीदवारी का अंतिम फैसला हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। करीब 50000 युवाओं ने जून 2013 में एचटेट पास किया है।
जेबीटी टीचर परिणाम घोषित हो सकेगा
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुरेंद्र गुप्ता की खंडपीठ ने हालांकि अंतरिम आदेश तो 23 अक्तूबर 2013 को सुनाया था, मगर अंतरिम आदेश की प्रति अब प्राप्त हुई है।
खंडपीठ ने अपने 27 अगस्त, 2013 के अंतरिम आदेश में संशोधन करते हुए निर्देश दिया है कि हरियाणा स्कूल शिक्षक चयन बोर्ड अगर चाहे तो जेबीटी शिक्षक का परिणाम घोषित कर सकता है।
अलबत्ता, चयन के मानदंड और चयनित उम्मीदवारों का पूरा रिकार्ड हाईकोर्ट को अगली सुनवाई पर दे। इस आदेश के बाद जेबीटी टीचर के 9880 पदों पर चयन हो सकेगा।
हाईकोर्ट ने इससे पहले परिणाम घोषित करने पर रोक लगा रखी थी। इनमें से 1107 पद मेवात जिले के लिए हैं जबकि 8763 पद अन्य शेष जिलों के लिए हैं।