{"_id":"c5b16ff9dc89d6ea8c140f757e92e2cb","slug":"jawahar-navodaya-schools-exams-will-held-january-9-apply-for-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की परीक्षा 9 को, आवेदन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की परीक्षा 9 को, आवेदन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में पांचवी कक्षा में अध्ययन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक और उत्तम शिक्षा का मौका देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा अगले वर्ष नौ जनवरी को आयोजित होगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी नवोदय विद्यालय मौली के एक प्रवक्ता ने दी। इसके लिए सत्र 2015-16 के लिए जिले के किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्रमाणित संस्था, सर्व शिक्षा अभियान केंद्र, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान में कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी को वर्तमान सत्र में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए और उसकी जन्म तिथि 1 मई 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत स्थान आरक्षित है। अनुसूचित जाति/जनजाति, बालिकाओं एवं निशक्तों के लिए नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक तिहाई स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरकारी एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ जवाहर नवोदय विद्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते है।
आवेदन पत्र वेबसाइट- www.nvsrojpr.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। चयन परीक्षा नवोदय विद्यालय समिति की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी।