फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat reservation violence: punishment announced for fake compensated

जाट आरक्षण हिंसा: फर्जी ढंग से मुआवजा मांगा तो जेल भेजेगी सरकार

Tue, 05 Apr 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 05 Apr 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
jat reservation violence: punishment announced for fake compensated
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

दंगों में संपत्ति के नुकसान का फर्जी दावा करके मुआवजा लेने वालों पर सरकार सख्त हो गई है। जिस किसी ने फर्जी दावा करके मुआवजा लिया होगा, उनको पहले प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद भी वे रुपये नहीं लौटाते हैं तो उन पर केस दर्ज होगा और जेल भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए अभी केवल आम लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के साथ फर्जी तरीके से मुआवजा लेने का साक्ष्य भी देना होगा। उसके बाद प्रशासन खुद जांच कराएगा। यह तय है कि मुआवजा झटकने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। 
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के बाद हुए दंगों में दुकान, शोरूम, मॉल जला दिए गए तो किसी जगह तोड़फोड़ करके लूटपाट की गई। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने मुआवजा देना शुरू किया। पीड़ितों के दावा करते ही 25 प्रतिशत राशि बैंक खातों में पहुंचा दी गई। कुछ लोगों ने इसका फायदा उठा लिया। संपत्ति के नुकसान का फर्जी दावा कर कुछ लोग प्राथमिक  तौर पर मिले मुआवजे को झटक चुके हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब संपत्ति के नुकसान के आए दावों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डीसी अतुल कुमार का कहना है कि कि फर्जी तरीके से मुआवजा लेने वालों को पहले नोटिस भेजा जाएगा और उनको नियमित समय के अंदर रुपये वापस जमा कराने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद भी रुपये जमा नहीं कराते हैं तो उन पर मुकदमा दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई होगी। उनके अनुसार सरकार का कोई भी रुपया किसी को गलत तरीके से नहीं लेने दिया जाएगा। 


शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
डीसी अतुल कुमार के अनुसार किसी को यह लगता है कि किसी मामले में ज्यादा मुआवजा दिया गया है तो वह पूरे साक्ष्यों के साथ लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र में शिकायत कर सकता है। यहां शाम को 3-4 बजे तक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01262-244146 जारी किया गया है। यह शिकायत अगले छह महीने तक दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed