फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jat reservation protest in rohtak, haryana news

जाट आंदोलन: धरनों पर शांति, मांग पूरी होने तक डटे रहने का एलान

Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation protest in rohtak, haryana news
Jat reservation - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से प्रदेश के 19  जिलों में दिए जा रहे धरनास्थलों पर दूसरे दिन सोमवार को शांति रही। धरनास्थलों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की पुख्ता तैनाती के बीच शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही। जाट नेताओं ने मांगे पूरी होने तक धरनों पर डटे रहने का एलान किया है। 
विज्ञापन


सोनीपत और कैथल में प्रशासन की तरफ से धरनास्थल के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। कैथल में बिना अनुमति के धरना जारी रहा, वहीं पानीपत में प्रशासन ने समिति को उग्राखेड़ी में धरने की अनुमति नहीं दी और न ही माइक व बैनर लगाने दिया।
विज्ञापन


आंदोलन का केंद्र रोहतक के जसिया में अन्य धरनास्थलों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा थी। धरनार्थियों में बुजुर्गों के अलावा महिला और बच्चे भी शामिल रहे। 

 

प्रदेश के 19 जिलों में चल रहे धरनास्थलों पर दूसरे दिन शांति

Jat reservation protest in rohtak, haryana news
jat andolan - फोटो : अमर उजाला
जसिया में  जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने जाट नेताओं को खुला पत्र लिखकर आरक्षण दिए जाने की जोरदार पैरवी करने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेला नेता अभय चौटाला व रोहतक जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू को लिखे पत्र में उनसे धरने पर आकर समाज हित की बात उठाने की अपील की।

समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने कहा कि उन नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे जो आंदोलन में सहयोग नहीं करेंगे। नेताओं ने युवाओं को जोश के साथ होश में रहने की हिदायत भी दी। रोहतक के हुडा सेक्टर आठ में चल रहे धरने पर महिलाओं की तादाद पहले तीन से चार गुणा अधिक नजर आई।

प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर के नवनिर्मित बुस्टिंग स्टेशन परिसर में टेंट लगाया है। धरनास्थल पर आरएएफ की टीम तैनात रही। शाम को सीआरपीएफ की दो कंपनी भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed