फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jat reservation, haryana jat community, haryana jat khap panchayat, bhiwani, haryana

सरकार को जाटों की चेतावनी, मांगें पूरी करो, नहीं तो उग्र आंदोलन

Mon, 02 May 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी) Updated Mon, 02 May 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
jat reservation, haryana jat community, haryana jat khap panchayat, bhiwani, haryana
भिवानी में हरियाणा जाट सर्वखाप पंचायत - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राज्यीय सर्वखाप एवं सर्व जातीय महापंचायत में जाट नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर एक जून से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। चरखी दादरी के इमलोटा गांव में रविवार को हुई महापंचायत में हरियाणा समेत दिल्ली, नजफगढ़ और उत्तर प्रदेश के खाप प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


खाप प्रतिनिधियों का कहना था कि आंदोलन वापस लेने के लिए दिए आश्वासनों पर प्रदेश सरकार खरी नहीं उतरी है। महापंचायत के माध्यम से प्रतिनिधियों ने जाट आंदोलन के दौरान दर्ज मामले खारिज करने, गिरफ्तारी पर तुरंत रोक लगाने समेत पांच मांगें सरकार के सामने रखी हैं। महापंचायत में 11 सदस्यीय टीम बनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


यह टीम महापंचायत की मांगों और चेतावनी को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू पर पहुंचाएगी। मांगों को प्रदेश सरकार सरकार तक पहुंचाने महापंचायत में दिल्ली, नजफगढ़ सहित यूपी से पहुंचे जाट खाप प्रतिनिधियों ने भी मांगें पूरी नहीं होने पर एक जून से प्रस्तावित उग्र आंदोलन में हर संभव सहयोग देने की मंच से घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज मामले खारिज करने समेत पांच मांगें सरकार के सामने रखीं

jat reservation, haryana jat community, haryana jat khap panchayat, bhiwani, haryana
भिवानी में हरियाणा जाट सर्व खाप पंचायत - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सतगामा खाप की अगुवाई में गांव इमलोटा में अंतर्राज्यीय सर्वखाप एवं सर्व जातीय महापंचायत हुई। इसमें हरियाणा सहित, दिल्ली और उत्तर-प्रदेश के खाप प्रतिनिधियों पहुंचे थे। महापंचायत के माध्यम से जाट नेताओं ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं।

इनमें आंदोलन के दौरान दर्ज मामले खारिज करने और आगामी गिरफ्तारी प्रक्रिया पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाकर गिरफ्तार युवाओं को बरी करने, आरक्षण विधेयक को केंद्र में लागू करवाने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू करने, उपद्रव के दौरान मारे गए लोगों के आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने, घायलों को आर्थिक सहायता देने और भड़काऊ भाषण देने पर सांसद राजकुमार सैनी और पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य पर मामला दर्ज करना शामिल है।

दिल्ली के पालम 360 खाप प्रधान रामकरण सोलंकी ने युवाओं पर दर्ज मामलों पर जाट समुदाय से एकजुट होने का आह्वान कर सरकार की गलत रणनीति के खिलाफ मोर्चा खोलने की अपील की है। ढ़ासा 12 चौधरी खाप के प्रधान खजान सिंह ने एलान किया कि इस बार दिल्ली के जाट भी हरियाणा के जाटों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज से तो अंग्रेज भी डरते थे फिर जायज मांगों को सरकार कैसे दरकिनार कर सकती है।

बैठक में तय किया गया कि जल्द ही विभिन्न खाप प्रतिनिधियों की 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी। यह टीम मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू को महापंचायत की मांगों से अवगत कराने के साथ ही आगामी संघर्ष की रणनीति बनाएगी। 

सुदीप कलकल की सीडी सार्वजनिक की गई

jat reservation, haryana jat community, haryana jat khap panchayat, bhiwani, haryana
भिवानी में हरियाणा जाट सर्व खाप पंचायत - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत में अधिवक्ता सुदीप कलकल मामले को लेकर एक सीडी भी जारी की गई। सीडी के दौरान कलकल की तत्कालीन जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से हुई बातचीत को भी सार्वजनिक किया गया। इसमें सुदीप वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर हुई आगजनी और उपद्रव के मामले में अधिकारियों से बातचीत कर पुलिस फोर्स भेजने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बेकाबू हुई स्थिति के लिए कुछ उपद्रवियों को भी जिम्मेवार ठहराया है। 
 
इन खाप प्रतिनिधियों ने की महापंचायत में शिरकत
महापंचायत में करीब ढाई दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी खापों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें धनखड़ खाप से होशियार सिंह, बिरोहड़ 12 प्रधान जगदेव सिंह, फौगाट खाप प्रधान रामदास, सतगामा खाप प्रधान ओमप्रकाश कलकल, सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपी, श्योराण 25 खाप प्रधान बिजेंद्र, जाखड़ खाप प्रधान कश्मीर, काद्यान खाप सचिव ओमप्रकाश, कालीरमण खाप प्रधान विजय कुमार, प्रधान 84 खाप रोहतक हरदीप अहलावत, अखिल भारतीय जाट आरक्षण महासभा प्रधान वीरेंद्र सिंह काद्यान, पालम-360 खाप प्रधान रामकरण पालम, सिंदौलिया खाप 84 प्रधान विजय मोटू, नजफगढ़ खाप प्रधान ओमप्रकाश सहरावत, ढासा बार्डर खाप प्रधान खजान सिंह, गुलिया खाप प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र गुलिया, अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह रतेरा समेत अन्य लोग शामिल थे।

खाप प्रतिनिधियों के बोल : 
आज भी आरक्षण पूर्णतया नहीं मिला है। गजट नोटिफिकेशन बाकी है। आंदोलनकारियों पर अनाप-शनाप झूठे आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है।  आंदोलनकारियों ने कुछ नहीं किया बल्कि करवाया गया है।
 - नरसिंह डीपी, सांगवान खाप 40 सचिव

सरकार ने ही भड़काया था पूरा मामला। उनके बच्चे कतई दोषी नहीं हैं। सरकार ने मामले खारिज करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब वादाखिलाफी कर रही है।
- हरदीप अलावत, प्रधान खाप 84 रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed