फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat protest, jat voilence, khap panchayat, jat khap panchayat, haryana news, rohtak news

जाट आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Mon, 07 Mar 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 07 Mar 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
jat protest, jat voilence, khap panchayat, jat khap panchayat, haryana news, rohtak news
रोहतक के नांदल भवन में आयोजित सभा में हिंसा के दौरान मृतक लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जाट समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
रोहतक में रविवार के दिन ही 3 सप्ताह पहले सांपला में भीड़ जुटाने के बाद खापों ने एक बार फिर ताकत दिखाई। रविवार को आंदोलन में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ जुटी। बोहर गांव के नांदल भवन में जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद एक बार फिर कमान खाप चौधरियों के हाथों से निकल युवाओं के हाथ में आती दिखी।
विज्ञापन


हवन के बाद युवाओं ने खापों को पीछे कर एकसुर में कहा कि निर्दोष युवाओं को फंसाया जा रहा है। जाटों को आज ही हाथोंहाथ कोई ठोस फैसला लेना होगा। युवाओं की भीड़ ने शहर के जाट भवन की ओर कूच की बात कही तो हालात बिगड़ते देख खाप चौधरी एक बार फिर सामने आए।
विज्ञापन


किसी तरह युवाओं को समझाकर उन्हें शांत किया गया। सभा में सांसद दीपेंद्र हुड्डा चंद मिनटों में ही लौट गए तो विधायक मनीष ग्रोवर को बिना श्रद्धांजलि दिए ही वापस लौटना पड़ा। सभा के दौरान दिन भर नांदल भवन की तरफ पहुंचने वाले मार्गों पर पुलिस के साथ-साथ फोर्स ने भी मोर्चा संभाले रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की याद में श्रद्धांजलि सभी रखी, हवन कराया

jat protest, jat voilence, khap panchayat, jat khap panchayat, haryana news, rohtak news
रोहतक के नांदल भवन में आयोजित सभा में हिंसा के दौरान मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यज्ञ करते जाट समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, जाट आंदोलन के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को नांदल भवन में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। खापों के नेतृत्व में सुबह 9 बजे हवन शुरू हुआ। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई। हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों से खाप और जाट नेता सभा में पहुंचे। महिलाओं ने भी आहुति डाली।

श्रद्धांजलि देने के बाद खाप चौधरी कार्यक्रम खत्म करना चाहते थे, लेकिन कुछ युवाओं ने विरोध किया। सांपला के बाद यहां पर भी युवाओं ने खापों को पीछे कर दिया। सभा के बाद नांदल भवन परिसर में हजारों की तादात में पहुंची भीड़ युवाओं को सुनने लगी। युवाओं ने कहा कि पुलिस-प्रशासन निर्दोष लोगों को फंसा रहा है। इस मामले में आज ही कोई ठोस फैसला लेना होगा।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उग्र हुए कुछ युवाओं ने आह्वान किया कि सभी शहर में जाट भवन में चलो। वहीं पर कोई फैसला लिया जाएगा। इस पर खाप प्रतिनिधियों के हाथ-पैर फूल गए। कुछ समय के लिए एक बार फिर से सांपला आंदोलन वाली स्थिति पैदा हो गई। युवाओं का नेतृत्व करने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा था।

हालांकि बाद में खापों को ही आगे आना पड़ा और युवाओं को शांत किया। हाथ जोड़कर शांति की अपील की गई। इसके बाद खाप चौधरियों ने मिलकर एक कमेटी का गठन किया, जो आगे की कार्रवाई पर कोई फैसला लेगी। पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ आरएएफ ने भी मोर्चा संभाले रखा।

सांपला में खाप के हाथ से निकल गई थी बात

jat protest, jat voilence, khap panchayat, jat khap panchayat, haryana news, rohtak news
रोहतक के नांदल भवन में आयोजित खाप पंचायत में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे जाट समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण आंदोलन की चिंगारी भी रोहतक के सांपला से ही शुरू हुई थी। दरअसल 14 फरवरी को रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिलों की खापों ने महापंचायत रखी थी। खापों ने आरक्षण आंदोलन के लिए मार्च के आखिर तक रुकने का ऐलान कर दिया, लेकिन युवाओं ने रैली को हाईजैक कर लिया। युवा बिना नेतृत्व के ही हाइवे पर आ गए थे और यहीं से प्रदेशभर में आंदोलन की चिंगारी फैली।

अगली पंचायत पर सहमति नहीं बनी
सभा के बाद जब युवा भीड़ को संबोधित कर रहे थे तो उस समय यह बात सामने आई कि जल्दी ही अगली पंचायत रखी जाए। इस पर किसी ने 9 तो किसी ने 10 मार्च की बात रखी। दिनभर मंथन होता रहा कि अगली पंचायत होगी भी या नहीं। हालांकि खाप प्रतिनिधियों ने फिलहाल अगली पंचायत से साफ इंकार कर दिया है।

जब भी अगली पंचायत का फैसला होगा, उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उधर, सर्वखाप पंचायत हरियाणा के प्रवक्ता जसबीर सिंह मलिक ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 13 मार्च को सर्वखाप पंचायत की कोर कमेटी की बैठक रखी गई है। हालांकि इसके लिए अभी कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया है।

ये रहे मौजूद
सभा की अध्यक्षता नांदल खाप प्रधान महेंद्र सिंह नांदल ने की। इस मौके पर महम चौबीसी से तुलसी ग्रेवाल, एचपी सिंह परिहार, कर्नल ओपी सिंधु, सूबे सिंह सैमाण, धर्मपाल छौत, कर्नल देवेंद्र सहरावत, बालियान खाप प्रधान नरेश टिकैत, दलजीत पंघाल, राजबीर मुंडेट, डॉ. शालिनी राकेश तोमर, मध्यप्रदेश जाट सभा के प्रधान हरनारायण चौधरी, चौधरी कमल सिंह, सर्वजाट खाप के प्रवक्ता राजवीर राज्याण, जाट सभा के प्रधान रामनारायण, जाट सभा के प्रतिनिधि कृष्ण डागर, राजेंद्र सुहाग और प्रधान ओमपाल राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed