फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jat protest for reservation: Jat community leaders Divided into two groups

जाट आरक्षण आंदोलन: दो गुटों में बंटे समुदाय के नेता, आरोप-प्रत्यारोप

Mon, 13 Jun 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 13 Jun 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Jat protest for reservation: Jat community leaders Divided into two groups
जाट आंदोलनकारी - फोटो : file photo

जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर दो गुटों में बंटे जाट समुदाय के नेताओं की फूट अब खुलकर सामने आ गई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर हिसार में हवासिंह सांगवान गुट के जिला प्रधान दलजीत पंघाल ने केस दर्ज करवा दिया है। पंघाल का आरोप है कि यशपाल मलिक ने शनिवार शाम सात बजकर 51 मिनट पर फोन कर कहा कि क्यों धरने को कमजोर कर रहे हो। हिसार से बाहर निकले तो जान से मार दूंगा। सिविल लाइन थाने में दी गई पंघाल की शिकायत पर पुलिस ने मलिक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिकायत में पंघाल ने लिखा है कि यशपाल मलिक ने फोन करके कहा कि करनाल व यमुनानगर जाने की क्या जरूरत थी। हमारे धरने क्यों कमजोर कर रहे हो। पंघाल, हिसार में ही रहा करो अगर हिसार से बाहर निकले तो ठीक नहीं रहेगा। पंघाल का कहना है कि करीब दो मिनट की बातचीत के दौरान यशपाल मलिक ने धमकी दी। इसके बाद मलिक ने फोन काट दिया। पंघाल का कहना है कि वह तो एक मई से हिसार से बाहर भी नहीं गए। इस तरह फोन पर धमकी क्यों दी जा रही है समझ में नहीं आ रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यशपाल मलिक पर पहले ही जींद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। 

अश्विन शैणवी, एसपी हिसार ने बताया क‌ि यशपाल मलिक के खिलाफ दलजीत पंघाल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 506 व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलजीत पंघाल, जिला प्रधान (अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति, सांगवान गुट) ने कहा मेरे पास यशपाल मलिक का फोन आया था। मुझे जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि हिसार में रहा कर नहीं तेरे लिए अच्छा नहीं होगा। मैंने कहा तुम यूपी से निकलकर यहां आ जाते हो मैं क्यों न हिसार से बाहर निकलूं।


यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने बताया क‌ि पंघाल लोगों को उकसा रहा था। मुझे रिपोर्ट मिली थी कि वह रेलवे ट्रैक पर बैठाने व दंगा करवाने के लिए लोगों को भड़का रहा था। मैंने पंघाल से रिक्वेस्ट की थी कि वह ऐसा न करे। समाज में माहौल खराब हो जाएगा। मेरे पास गवाह हैं वो हिसार के ही हैं जिन्हें उसने उकसाने की कोशिश की। हम प्रशासन के सामने उनके नाम भी उजागर कर देंगे। मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed