{"_id":"191beef869826ae9f3c19b1e70f0d7d2","slug":"jat-protest-after-3-days-special-train-left-for-delhi-from-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन बाद चंडीगढ़ से चली दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन बाद चंडीगढ़ से चली दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद दिल्ली के लिए चंडीगढ़-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार को हुआ। प्लेटफार्म नंबर चार से जब ट्रेन रवाना हुई तो स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के भारी संख्या में कर्मी तैनात रहे। इस ट्रेन से 1600 यात्रियों ने सफर किया। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन सोमवार को शाम 4 बजे रवाना हुई। अंबाला, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद के रास्ते होते हुए यह आनंद विहार पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि लोगों की दिक्कत को देखते यह ट्रेन चलाई गई है।
विज्ञापन
शताब्दी सहित सभी ट्रेनें रद्द होने के बाद इसे रूट बदलकर चलाया जा रहा है। इस दौरान अंबाला से दिल्ली की ट्रेन न मिलने के बाद लोग चंडीगढ़ से इस ट्रेन को पकड़ने के लिए पहुंचे। दिल्ली से आगे जाने वाली प्रतीक्षा, वर्षा, सिमरन ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने जाना है।
विज्ञापन
वहीं उज्वल, निर्मल सिंह, सुरजीत सिंह, संतोष कुमार, कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिन से शहर से कोई भी साधन दिल्ली के लिए नहीं मिल रहा था। इस ट्रेन के चलने के बाद लोगों को राहत मिली है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन मंगलवार को सुबह 11 बजे फिर इसी रूट पर चलाई जाएगी।