फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat leader hawa singh sangwan, captain abhimanyu fired house, jat protest, haryana voilence

वित्तमंत्री का जला घर देखने पहुंचे जाट अध्यक्ष सांगवान के तीखे बोल

Sun, 10 Apr 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 10 Apr 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
jat leader hawa singh sangwan, captain abhimanyu fired house, jat protest, haryana voilence
जाट अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान - फोटो : फाइल फोटो
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का जला घर देखने पहुंचे जाट अध्यक्ष हवासिंह सांगवान ने तीखे शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहली सरकारों में 5-6 जाट मंत्री रहते थे, लेकिन इस बार 2 ही जाट मंत्री हैं और उनका भी जाट व गैर जाट सभी ने सैंडविच बना दिया है।
विज्ञापन


सभी मिलकर उनकी ही खिलाफत करते रहते हैं, जबकि वे सभी के हक की बात उठाते हैं। शनिवार को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की जली हुई कोठी देखने पहुंचे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट हवासिंह सांगवान ने यह बात कही। यहां पहुंचे जाट नेताओं ने जाट मंत्रियों की खिलाफत करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सांगवान ने कहा कि जिस तरह से मंत्री के घर को जलाया और लूटा गया है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि यह पूरी प्लानिंग के साथ किया गया। इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसान नेता घासीराम नैन और कालवान खाप के प्रधान फकीर चंद नैन ने कहा कि यह आंदोलनकारियों का काम नहीं है। उन्होंने वीडियो देखकर कहा कि यह एक षड्यंत्र है और इसके मास्टरमाइंड का पकड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्योराण खाप 84 के सचिव कप्तान धर्मपाल श्योराण, दालवान कन्नी प्रधान एडवोकेट रत्न सिंह डाडमा, सांगवान खाप के कार्यवाहक अध्यक्ष मास्टर ताराचंद सांगवान ने कहा कि पूरा प्रदेश कैप्टन अभिमन्यु के परिवार के साथ है। इस मुद्दे पर सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत बुलाई जानी चाहिए। षड्यंत्रकारियों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला होना चाहिए। 

आतंकवादियों की तरह मचाया उत्पात
जाट नेता हवासिंह सांगवान ने कहा कि उन्होंने 35 साल तक सीआरपीएफ में रहकर देश सेवा की। आतंकवादी घटनाएं देखी हैं और सामना भी किया है। वित्तमंत्री के आवास को देखकर लग रहा है कि यह काम आंदोनकारियों का नहीं है। जिस तरह से आतंकवादी कोई घटना को अंजाम देते हैं, उसी तरह यहां वारदात की गई। वित्तमंत्री शुरुआत से ही जाट आरक्षण के पक्ष में रहे हैं और सभी उनके साथ हैं। 


सुदीप कलकल समिति में खुद शामिल हुआ, खुद ही निकला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हवासिंह सांगवान ने कहा कि सुदीप कलकल का दंगे में नाम सामने आया है। कलकल समिति में शामिल था और वह खुद ही उनके पास आया था कि वह समिति में काम करना चाहता है। उसे उन्होंने शामिल नहीं किया था। वह खुद ही शामिल हुआ था और खुद ही निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed