फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaswinder Kaur sought bail CBI court accused bribery case five lakh rupees former SHO Manimajra police station

जसविंदर कौर ने सीबीआई अदालत से मांगी जमानत, रिश्वत के मामले में आरोपी हैं पूर्व एसएचओ

Fri, 11 Sep 2020 09:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Jaswinder Kaur sought bail CBI court accused bribery case five lakh rupees former SHO Manimajra police station
पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर। - फोटो : फाइल फोटो

मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में गुरुवार को सीबीआई अदालत में जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 14 सितंबर को जवाब दायर करने को कहा है।

विज्ञापन


याचिका में जसविंदर कौर ने कहा है कि रिश्वत के मामले में झूठा फंसाया गया है। उसने न तो रिश्वत मांगी और न उससे रिकवरी हुई। उसने खुद अपनी इच्छा से 25 जुलाई को सरेंडर कर दिया था। आवाज और लिखावट के नमूने देने पर भी कोई आपत्ति नहीं जताई। वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन


जेल में रहने के दौरान वह दिल की समस्या और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से जूझ रही है। ट्रायल चलने में अभी समय लगेगा। वह मामले से संबंधित किसी भी गवाह से संपर्क नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते 30 जून को जसविंदर कौर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 7 और 7 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। मनीमाजरा के रहने वाले गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी के एक मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की।


उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी भी दी। इस सूचना पर सीबीआई ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते बिचौलिए भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक यह रिश्वत जसविंदर कौर के कहने पर ली गई थी। जसविंदर कौर ने 25 जुलाई को अदालत में सरेंडर कर दिया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, भगवान सिंह को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed