{"_id":"6860027512f863d5d5072f2c","slug":"jasvir-singh-appointed-member-of-punjab-food-commission-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-749020-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जसवीर सिंह पंजाब खाद्य आयोग के सदस्य नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जसवीर सिंह पंजाब खाद्य आयोग के सदस्य नियुक्त
विज्ञापन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह उर्फ जस्सी सेखों को पंजाब खाद्य आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी के मिलने पर सेखों अपने परिवार के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री मान से मुलाकात के दौरान जस्सी सेखों ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सार्वजनिक हित में प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जस्सी सेखों को नई भूमिका के लिए बधाई दी और भरोसा जताया कि वह अपनी भूमिका को निभाने में पूरी तरह सक्षम साबित होंगे। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच पंजाब में खाद्य वितरण प्रणाली, लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच और पारदर्शिता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।