फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaskaran of Amritsar participated in Kaun Banega Crorepati

कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठा अमृतसर का जसकरण, सात करोड़ के लिए खेलेगा

Fri, 01 Sep 2023 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

जसकरण आजकल यूपीएससी और अन्य केंद्रीय विभागों की परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त है। अमिताभ के सामने हॉट सीट तक पहुंचना जसकरण के लिए वाकई आसान नहीं था। जसकरण ने बताया है कि वे चौथे प्रयास में हॉट सीट तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Jaskaran of Amritsar participated in Kaun Banega Crorepati
जसकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमिताभ बच्चन की दीवानगी में मुंबई पहुंचे अमृतसर के जसकरण हॉट सीट पर उनके सामने बैठे। कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के लिए उन्होंने सवालों के जवाब दिए। इस कार्यक्रम का प्रसारण 4 और 5 सितंबर 2023 को रात 9 बजे होगा। जसकरण ने बताया है कि वह चौथे प्रयास में हॉट सीट तक पहुंचा है। अगले कार्यक्रम में जसकरण सात करोड़ के सवाल का सामना करेगा।

विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के छात्र जसकरण के बारे में प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने बताया कि जसकरण कॉलेज के बीएससी इकोनॉमिक्स पांचवें सेमेस्टर का मेहनती विधार्थी है और अपना फ्री टाइम कॉलेज लाइब्रेरी में बिताता है। वह कॉलेज का स्टार रीडर खिताब भी हासिल कर चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इतना गुस्सा: बेटे को मारने से रोकने पर सास को बाल पकड़ घसीटा, बचाने आए ससुर की लातें मार-मारकर ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जसकरण आजकल यूपीएससी और अन्य केंद्रीय विभागों की परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त है। अमिताभ के सामने हॉट सीट तक पहुंचना जसकरण के लिए वाकई आसान नहीं था। जसकरण ने बताया है कि वे चौथे प्रयास में हॉट सीट तक पहुंचे हैं। अगली बार जसकरण सात करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। इसके लिए उसने इतिहास, विज्ञान, सामान्य ज्ञान विषयों का गहरा अध्ययन भी किया।

गुप्ता ने बताया कि क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा रियलिटी शो है। कई लोगों के लिए यह प्लेटफॉर्म जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होता है, क्योंकि वह जीती प्राइज मनी से अपना भविष्य बदलने में कामयाब रहते हैं। वहीं, कुछ अपनों का सपना पूरा करने आते हैं। ऐसे में जसकरण की ओर से जीती राशि उनके भविष्य की राह आसान कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed