{"_id":"6435c44d2691dc99ea009c24","slug":"japatmar-sentenced-to-six-years-25-thousand-fine-chandigarh-news-c-16-1-111878-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: झपटमार को छह साल की सजा, 25 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: झपटमार को छह साल की सजा, 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम कर्मचारी से मोबाइल झपटने के दोषी चंदन मदन को जिला अदालत ने मंगलवार को छह साल की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अतिरिक्त जिला जज जयबीर सिंह की कोर्ट ने चंदन को सोमवार को दोषी करार दिया था। 0
सेक्टर-20 निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 31 दिसंबर 2021 को मोबाइल झपटमारी का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद कुमार ने बताया था कि वह नगर निगम में बतौर सीवरमैन कार्यरत हैं। घटना वाले दिन वह साइकिल से सेक्टर-45 से घर की तरफ आ रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर-32-33 के छोटे चौक के पास फोन आया तो वह साइकिल चलाते हुए मोबाइल पर बात करने लगे तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक आया और उनका फोन छीनकर फरार हो गया। प्रमोद की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज बाद में चंदन मदन को दबोचा था।