{"_id":"58f7b6e94f1c1b391f8b4568","slug":"jannat-jahan-and-hafiz-anwar-expelled-from-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मायावती के आदेश पर अनवर, जन्नत और जागीर को BSP से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के आदेश पर अनवर, जन्नत और जागीर को BSP से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
जन्नत जहां को पार्टी से बाहर का रास्ता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। इनमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जागीर सिंह, संयोजक हाफिज अनवर और उनकी पत्नी पूर्व पार्षद जन्नत जहां को पार्टी से निकाल दिया गया है। जागीर सिंह की जगह वरियाम सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जागीर सिंह, हाफिज अनवर और उनकी पत्नी जन्नत जहां काफी लंबे समय से बसपा के साथ जुड़े हुए थे। तीनों को पार्टी से निकालने की पुष्टि नए अध्यक्ष वरियाम सिंह ने प्रेस नोट जारी करके की है। नए अध्यक्ष वरियाम सिंह का कहना है कि दो दिन पहले ही राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन तीनों नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद मायावती के निर्देशों से ही निकाला गया है।
जागीर सिंह ने पिछले साल दिसंबर में मलोया सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि हाफिज अनवर की पत्नी ने चंडीगढ़ से बसपा टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे हार गई थीं। ऐसा माना जा रहा है अब ये तीनों नेता आने वाले दिनों में कांग्रेस एवं भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में बसपा एक भी सीट से चुनाव नहीं जीती थी। इससे पहले भी राष्ट्रीय नेतृत्व स्थानीय नेताओं से खुश नहीं था जबकि पिछले दो चुनाव में बसपा एक या दो सीट जीत जाती रही है।
विज्ञापन
करीमपुरी से हुई थी बहस
सूत्रों का कहना है कि पार्टी से निष्काषित पूर्व अध्यक्ष जागीर सिंह की पिछले दिनों राष्ट्रीय नेता अवतार सिंह करीमपुरी के साथ जमकर बहस भी हुई थी। इसके बाद से करीमपुरी नाराज चल रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब चुनाव में हाफिज अनवर और पूर्व पार्षद जन्नत जहां ने दूरी बनाई रखी थी।