फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   janmashtami celebration in city two lakh devotees reached ISKCON temple sector 36 chandigarh

Janmashtami 2024: चंडीगढ़ में कान्हा की धूम, इस्कॉन मंदिर दो लाख भक्त पहुंचे; रात 12 बजे अभिषेक

Mon, 26 Aug 2024 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को शहर में कान्हा व राधा के नाम की धूम रही। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में पूरा दिन लड्डू गोपाल के भक्तों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन
janmashtami celebration in city two lakh devotees reached ISKCON temple sector 36 chandigarh
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर के बाहर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सहित ट्राईसिटी में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टामी की धूम रही। जन्माष्टामी के अवसर पर शहर के मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सभी को आसानी से भगवान का दर्शन हो इसके लिए जिग जैग बेरिकेटिंग की गई। 

विज्ञापन


दोपहर में हुई बारिश में भी कान्हा के भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। भक्त बारिश में भी गोविंदा के दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसके अलावा मंदिरों में दिनभर कीर्तन चलता रहा। सभी मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ रही। पुलिस सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पूरी तरह से तैनात रही। दक्षिण मार्ग सेक्टर-36 के अंदर जाने वाली सड़क को वाहनों के आने जाने पर रोक लगाया गया। पैदल आना जाना हुआ। भारी भीड़ के कारण सेक्टर 36 दक्षिण मार्ग पर वाहन धीमी रफ्तार से चले।
विज्ञापन




इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष अक्रूर नंदन दास ने बताया कि भक्ति से ओतप्रोत समारोह में दो लाख से भी अधिक भक्तों ने राधा माधव का दर्शन किया। शहर के प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, सहित बड़ी संख्या में लोग इस्कॉन में उपस्थित हुए और भगवान का अपने हाथों से अभिषेक किया। इस्कॉन को ताजे फूलों और जगमग रोशनी से सजाया गया है। भक्त पूरा दिन नृत्य संकीर्तन करते रहें। युवाओं की संख्या भी काफी रही। सभी कृष्ण भक्ति में सराबोर रहे। सभी नृत्य संकीर्तन मे दौरान कृष्ण की मस्ती में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 बजे हुआ भगवान का अभिषेक
वहीं, रात 10:30 बजे से रात 12 बजे तक इस्कॉन के दीक्षित पुजारियों ने भगवान का पंचामृत और विविध प्रकार के फलों के रस से अभिषक किया। अभिषेक के बाद भगवान की भव्य आरती हुई और प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को झूलाया।


600 वलंटियर और 80 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी थे तैनात
इससे पहले सोमवार सुबह साढ़े चार बजे मंगला आरती और तुलसी आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरे राम हरे कृष्ण नाम संकीर्तन भी भक्त करते रहे। प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने के लिए छह सौ से भी अधिक वलंटियर और 80 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed