{"_id":"66e2fdfd6fecf03c54088a4b","slug":"jalandhar-native-tanman-dhesi-becomes-chairman-of-uks-defence-committee-chandigarh-news-c-46-1-bth1001-105551-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: यूके की रक्षा समिति के अध्यक्ष बने जालंधर के मूल निवासी तनमन ढेसी, पहली बार किसी पगड़ीधारी को माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: यूके की रक्षा समिति के अध्यक्ष बने जालंधर के मूल निवासी तनमन ढेसी, पहली बार किसी पगड़ीधारी को माैका
Thu, 12 Sep 2024 08:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:13 PM IST
सार
सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी यूके के पहले पगड़ीधारी सांसद हैं और स्लाॅ से मेयर भी रह चुके हैं। वह तीसरी बार लगातार सांसद बने हैं। उनके पिता जसपाल सिंह ढेसी यूके में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान हैं और उनके चाचा परमजीत सिंह रायपुर पंजाब में एसजीपीसी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
तनमनजीत ढेसी
- फोटो : X @TanDhesi
विस्तार
जालंधर के मूल निवासी तनमनजीत सिंह ढेसी को यूके की नई संसद की रक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया है। यह पहला माैका है, जब ब्रिटेन में किसी पगड़ीधारी सिख को इस पद पर नियुक्त किया गया है।
स्लाॅ संसदीय क्षेत्र से लेबर पार्टी के सांसद को 563 वैध मतों में से 320 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी और साथी लेबर सांसद डेरेक ट्विग को 243 मत मिले।
ढेसी ने रक्षा समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि मैं सदन में अपने सहयोगियों को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे देश और विदेश में जो खतरे हैं, वे पैमाने और जटिलता दोनों में बढ़ रहे हैं। रक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि हमारा देश इन चुनौतियों का सामना कर सके। मैं संसद में सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए आवाज बनूंगा, बहादुर व्यक्ति जो हमारी सुरक्षा में अमूल्य योगदान देते हैं।
वहीं, पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मैं भारत में संसद सदस्य रहा हूं और मैं संसदीय समितियों के महत्व को जानता हूं। संसद और यूके सरकार ने ढेसी की क्षमता में अपना विश्वास दिखाया है।

Trending Videos