फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jalandhar boy's sachin tendulkar based movie hit on youtube

सचिन क्यों कहलाए गॉड, युवक ने बनाई वीडियो जो यू टयूब पर हिट

Wed, 29 Jun 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 29 Jun 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
 jalandhar boy's sachin tendulkar based movie hit on youtube
Sachin Tendulkar
क्रिकेट के गॉड कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर की खूबियों पर बनी वीडियो यूटयूब में हिट हो चुकी है। वीडियो को जालंधर के युवक ने 21 जून को अपलोड किया था, जिसे अब पांच लाख के करीब लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन


युवक जसवीर पुरेवाल नकोदर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव शंकर का रहने वाला है और जालंधर में पढ़ता है। लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के छात्र जसवीर पुरेवाल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पुरेवाल प्रोडक्शनस पर 21 जून को सचिन तेंदुलकर गॉड ऑफ द क्रिकेट के नाम से एक मूवी अपलोड की थी। इस वीडियो को  अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
विज्ञापन


इस वीडियों को हर  उम्र के व्यक्ति ने पसंद किया है। वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए जसवीर पुरेवाल ने कहा कि फिल्म की शुरूआत में सचिन की आवाज सुनाई देती है, जोकि बोलते हैं कि मेरे बाबा हमेशा मुझे कहते थे कि तुमने जिंदगी में क्रिकेट को चुना है, ये एक बात है, लेकिन आखिर तक जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये होगी तुम इंसान कैसे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुंबई की भीड़ में से निकले सचिन तेंदुलकर की बचपन की क्रिकेट खेलते हुई की फोटो दिखाई जाती है। इस दौरान सचिन के कोच फिल्म में बताते हैं कि बचपन से ही सचिन को क्रिकेट से काफी लगाव रहा और इस वजह से वह सदी के महान क्रिकेटर बने। करीब 7.39 मिनट की बनी इस फिल्म में सचिन के मैदान पर बैटिंग के जलवे पर सबसे अधिक फोक्स किया गया है। दिखाया गया  कि किस तरह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आसमान छूनू वाले छक्का मारने के साथ-साथ गेंद को बाऊंडरी से बाहर कैसे करते हैं।


पुरेवाल कहते हैं कि इसी बेहतरीन अंदाज ने सचिन को द गॉड ऑफ क्रिकेट बनाया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन्होंने बिना किसी स्पांसर की मदद से  खुद तैयार की है। वीडियो बनाने के लिए काफी समय और मेहनत लगी थी, मगर  लोगों की तरफ से पसंद किए जाने पर उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed